- यहोशू 24

24
शकेम में यहोशू कौ आखरी हुकम
1फिन यहोशू ने इस्राएलियन के सबरे गोत्रों हों शकेम में इकट्ठो करो, और इस्राएल के स्‍यानों और मुख्‍य मान्‍सन, और न्‍याय करबेवारों, सरदारों हों बुलवाओ; और बे यहोवा परमेसुर के सामूं हाजिर भए। 2तब यहोशू ने उन सब मान्‍सन सें कई, “इस्राएल कौ यहोवा परमेसुर ई तरहां सें कैत आय, ‘आदिकाल में अब्राहम और नाहोर को बाप तेरह बगैरह, तुमाए पुरखा फरात महानदिया के ऊ पार रैत भए दूसरे देवतन की उपासना करत हते। 3मैंने तुमाए पूर्वज अब्राहम हों महानदिया के ऊ पार सें ल्‍याकें कनान देस के सब जागांओं में घुमाओ और ऊकौ बंस बढ़ाओ और ऊहों इसहाक हों दओ; 4फिन मैंने इसहाक हों याकूब और एसाव दओ। एसाव हों मैंने सेईर नाओं पहड़िया देस दओ कि बौ ऊकौ अधकारी होए, परन्‍त याकूब मोंड़ों-पोतों समेंत मिस्र हों गओ। 5फिन मैंने मूसा और हारून हों पठैकें उन सब कामों के द्वारा जौन मैंने मिस्र में करे, ऊ देस हों मारो; और ऊके बाद तुम हों काड़ ल्‍याओ। 6मैं तुमाए पुरखन हों मिस्र में सें काड़ ल्‍याओ, और तुम समंदर के लिगां पोंचे; और मिस्रियों ने रथ और सवारों हों संगै लैकें लाल समंदर लौ तुमाओ पीछा करो। 7जब तुमने यहोवा परमेसुर की दुहाई दई तब ऊने तुमाए और मिस्रियों के मजारें अंधयारो कर दओ, और उन पै समंदर हों बहाकें उनहों डुबो दओ; और जो कछु मैंने मिस्र में करो ऊहों तुमोंरन ने अपनी आंखों सें हेरो; फिन तुम मुतके सालों लौ जंगल में रए। 8तब मैं तुमहों उन एमोरियों के देस में ल्‍याओ, जौन यरदन के ऊ पार बसे हते, और बे तुम सें लड़े, और मैंने उनहों तुमाए बस में कर दओ, और तुम उनके देस के अधकारी हो गए, और मैंने उनकौ तुमाए सामूं सें सत्‍यानास कर डालो। 9फिन मोआब के राजा सिप्‍पोर कौ मोंड़ा बालाक उठकें इस्राएल सें लड़ो; और तुमहों स्राप देबे के लाने बोर के मोंड़ा बिलाम हों बुलवाओ, 10परन्‍त मैंने बिलाम की नें सुनी; बौ तुम हों आसीसई आसीस देत गओ; ई तरहां मैंने तुम हों ऊके हाथ सें बचाओ। 11तब तुम यरदन पार होकें यरीहो के लिगां आए, और जब यरीहो के मान्‍सन, और एमोरी, परिज्‍जी, कनानी, हित्ती, गिर्गाशी, हिब्‍बी, और यबूसी तुम सें लड़े, तब मैंने उनहों तुमाए बस में कर दओ। 12मैंने तुमाए आंगू बर्राें हों पठैओ, और उनोंरन ने एमोरियों के दोई राजाओं हों तुमाए सामूं सें भगा दओ; हेरो, जौ तुमाई तलवार और धनुस कौ काम नईयां। 13फिन मैंने तुमहों एैसो देस दओ जीमें तुमने मेहनत नें करी हती, और एैसे नगर भी दए आंय जिनहों तुमने नें बसाओ हतो, और तुम उनमें बसे आव; और जिन दाख और जैतून के बगीचों के फल तुम खात आव उनहों तुमने नें लगाओ हतो।’
14ई लाने अब यहोवा परमेसुर कौ डर मानकें ऊकी सेवा खराई और ईमानदारी सें करो; और जौन देवतन की सेवा तुमाए पुरखा महानदिया के ऊ पार और मिस्र में करत हते, उनहों दूर करके यहोवा परमेसुर की सेवा करो। 15जदि यहोवा परमेसुर की सेवा करबो तुमहों बुरई लगे, तौ आज चुन लेओ कि तुम कौन की सेवा करहौ, चाए उन देवतन की जिनकी सेवा तुमाए पुरखा महानदिया के ऊ पार करत हते, और चाए एमोरियों के देवतन की सेवा करो जिनके देस में तुम रैत आव; परन्‍त मैं तौ अपने घराने समेंत यहोवा परमेसुर ही की सेवा हमेसा करहों।”
16तब उनोंरन ने जवाब दओ, “यहोवा परमेसुर हों छोड़कें दूसरे देवतन की सेवा करबो हम सें दूर रए; 17कायसे हमाओ यहोवा परमेसुर ओई आय जौन हम हों और हमाए पुरखन हों बंधुवाई के घर, मतलब मिस्र देस में सें काड़ ल्‍याओ, और हमाए हेरत-हेरत बड़े-बड़े अचरज के काम करे, और जी गैल पै और जितेक जातियन के मजारें सें हम चले आत हते उन सें हमाई रक्‍छा करी; 18और हमाए सामूं सें ई देस में रैबेवारी एमोरी बगैरह पूरी जातियन हों काड़ दओ आय; ई लाने हम सोई यहोवा परमेसुर की सेवा करहें, कायसे ओई हमाओ परमेसुर आय।”
19यहोशू ने मान्‍सन सें कई, “तुम सें यहोवा परमेसुर की सेवा नईं हो सकत; कायसे ऊ पवित्तर यहोवा परमेसुर आय; ऊ जलन धरबेवारो यहोवा परमेसुर आय; ऊ तुमाए अपराध और पाप छिमा नें करहै। 20जदि तुम यहोवा परमेसुर हों छोड़कें पराए देवतन की सेवा करन लगहौ, तो चाए ऊ तुमाओ भलो करत आओ आय तब भी ऊ पलटकें तुमाई हानि करहै, और तुमाओ बिनास सोई कर डालहै।” 21मान्‍सन ने यहोशू सें कई, “नईं; हम यहोवा परमेसुर ही की सेवा करहें।” 22यहोशू ने मान्‍सन सें कई, “तुम खुद अपने गवाह आव कि तुमने यहोवा परमेसुर की सेवा करबो चुन लओ आय।” उनोंरन ने कई, “हओ, हम गवाह आंय।” 23यहोशू ने कई, “अपने मजारें सें पराए देवतन हों दूर करके अपनौ-अपनौ मन इस्राएल के यहोवा परमेसुर कुदाऊं लगाओ।” 24मान्‍सन ने यहोशू सें कई, “हम तौ अपने यहोवा परमेसुर ही की सेवा करहें, और ओई की बात मानहें।” 25तब यहोशू ने ओई दिना उनोंरन सें बाचा बन्‍धाई, और शकेम में उनके लाने बिधि और नियम ठैराए।
26जौ सबरो ब्यौरा यहोशू ने यहोवा परमेसुर की ब्‍यवस्‍था की पोथी में लिख दओ; और एक बड़ो पथरा चुनकें उतै ऊ बांज पेड़ के तरें ठांड़ो करो, जौन यहोवा परमेसुर की पवित्तर जागां के लिगां हतो। 27तब यहोशू ने सब मान्‍सन सें कई, “सुनो, जौ पथरा हमोंरन कौ गवाह रैहै, कायसे जितेक बचन यहोवा परमेसुर ने हम सें कए आंय उनहों ईने सुनो आय; ई लाने जौ तुमाओ गवाह रैहै, एैसो नें होए कि तुम अपने यहोवा परमेसुर सें मुकर जाओ।” 28तब यहोशू ने मान्‍सन हों अपने-अपने निजी हींसा पै जाबे के लाने बिदा करो।
यहोशू और एलीआज़ार की मौत
29इन बातों के बाद यहोवा परमेसुर कौ दास, नून कौ मोंड़ा यहोशू एक सौ दस साल कौ होकें मर गओ। 30ऊहों तिम्‍नत-सेरह में, जौन एप्रैम के पहड़िया देस में गाश नाओं पहड़वा के उत्तरी छोर में आय, ओई के हींसा में माटी दई गई।
31यहोशू के जीवन भर, और जौन स्‍याने मान्‍सन यहोशू के मरबे के बाद जियत रए और जानत हते कि यहोवा परमेसुर ने इस्राएल के लाने का-का काम करे हते, बे सोई जीवन भर इस्राएली यहोवा परमेसुर ही की सेवा करत रए।
32फिन यूसुफ की हड्डियां जिनहों इस्राएली, मिस्र सें ल्‍याए हते बे शकेम की जमीन के ऊ हींसा में गाड़ी गईं, जीहों याकूब ने शकेम के बाप हमोर के मोंड़ों सें एक सौ चांदी के सिक्‍कों में मोल लओ हतो; ई लाने बौ यूसुफ की संतान कौ निजी हींसा हो गओ हतो।
33हारून कौ मोंड़ा एलीआज़ार भी मर गओ; ऊहों एप्रैम के पहड़िया देस में ऊ पहड़िया पै माटी दई गई, जौन ऊके मोंड़ा पीनहास के नाओं पै गिबत-पीनहास कहात आय जो ऊहों दई गई हती।

Valgt i Øjeblikket:

- यहोशू 24: BHB

Markering

Kopiér

Sammenlign

Del

None

Vil du have dine markeringer gemt på tværs af alle dine enheder? Tilmeld dig eller log ind