- यहोशू 11

11
हासोर के राजा याबीन की हार
1जौ सुनकें हासोर के राजा याबीन ने मादोन के राजा योबाब और शिम्रोन और अक्षाप के राजाओं हों, 2और जौन-जौन राजा उत्तर कुदाऊं पहाड़ी देस में, और किन्‍नेरेत के दक्‍खिन के अराबा में, और खालें के देस में, और पच्‍छिम कुदाऊं दोर के ऊंचे देस में रैत हते, उनहों, 3और पूरब पच्‍छिम दोई कुदाऊं के रैबेवारे कनानियों और एमोरियों, हित्तियों, परिज्‍जियों और पहाड़ी यबूसियों, और मिस्‍पा देस में हेर्मोन पहड़वा के खालें रैबेवारे हिब्‍बियों हों बुलवा लओ। 4बे अपनी-अपनी सेना समेंत, जो समंदर के कगारें की रेता के किनकों के जैसे मुतकी हतीं, मिलकें कड़ आए, और उनके संगै मुतके घोड़े और रथ भी हते। 5तब बे सब राजा सम्‍मति करकें इकट्ठे भए, और इस्राएलियन सें लड़बे हों मेरोम नाओं के तलाब के लिगां आकें एक संगै छावनी डाली।
6तब यहोवा परमेसुर ने यहोशू सें कई, “उनसें नें डर, कायसे भ्‍याने ऐई बेरा मैं उन सबरन हों इस्राएलियन के बस में करके मरवा डालहों; तब तें उनके घोड़ों हों लूलो करवाईयो, और उनके रथ भसम कर दईयो।” 7यहोशू सब योद्धाओं समेंत मेरोम नाओं तलाब के लिगां अचानक पोंचकें उन पै टूट पड़ो। 8यहोवा परमेसुर ने उनहों इस्राएलियन के हाथ में कर दओ, ई लाने उनोंरन ने उनहों मार लओ, और बड़े नगर सीदोन और मिस्रपोत-मैम लौ, और पूरब कुदाऊं मिस्‍पा के मेंदना लौ उनकौ पीछा करो; और उनहों मारो, और उनमें सें कोऊ हों जियत नें छोड़ो। 9तब यहोशू ने यहोवा परमेसुर के हुकम अनसार उनसें करो, मतलब उनके घोड़ों हों लूलो करवाओ, और उनके रथ आगी में जलाकें भसम कर दए।
10ऊ बेरा यहोशू ने घूमकें हासोर हों जौन पैलां उन सबरे राज्‍यों में खास नगर हते लै लए, और ऊके राजा हों तलवार सें मार डालो। 11जितेक प्रानी ऊमें हते उन सब हों उनोंरन ने तलवार सें मारकें नास करो; और कौनऊं प्रानी हों जियत नें छोड़ो, और हासोर हों यहोशू ने आगी लगाकें फुंकवा दओ। 12उन सबरे सहरों हों उनके सबरे राजाओं समेंत यहोशू ने लै लओ, और यहोवा परमेसुर के दास मूसा के हुकम के अनसार उनहों तलवार सें मारकें सत्‍यानास करो। 13परन्‍त हासोर हों छोड़कें, जीहों यहोशू ने फुंकवा दओ हतो, इस्राएलियो ने और कौनऊं नगर हों जो टीले पै बसो हतो नें जलाओ। 14इन नगरों के पसु और इनकी पूरी लूट हों इस्राएलियन ने अपनौ कर लओ; परन्‍त मान्‍सन हों उनोंरन नें तलवार सें मार डालो, इतै लौ उनकौ सत्‍यानास कर डालो कि एकऊ प्रानी जियत नईं छोड़ो गओ। 15जौन हुकम यहोवा परमेसुर ने अपने दास मूसा हों दओ हतो ओई के अनसार मूसा ने यहोशू हों हुकम दओ हतो, और ठीक बैसई यहोशू ने करो भी; जौन-जौन हुकम यहोवा परमेसुर ने मूसा हों दए हते, उनमें सें यहोशू ने कोऊ भी पूरे करे बिना नें छोड़े।
यहोशू द्वारा जीते गए देस
16तब यहोशू ने ऊ पूरे देस हों, मतलब पहाड़ी देस, और सबरे दक्‍खिनी देस, और कुल गोशेन देस, और खालें के देस, अराबा और इस्राएल के पहाड़ी देस, और ऊके खालेंवारे देस हों, 17हालाक नाओं पहड़वा सें लैकें, जौन सेईर की चढ़ाई पै आय, बालगाद लौ, जौन लबानोन के मेंदना में हेर्मोन पहड़वा के खालें आय, जितेक देस आंय उन सबहों जीत लओ और उन देसों के सबरे राजाओं हों पकड़कें मार डालो। 18उन सबरे राजाओं सें युद्ध करत-करत यहोशू हों मुतके दिना लग गए। 19गिबोन के रैबेवारे हिब्‍बियों हों छोड़ और कौनऊं नगर के मान्‍सन ने इस्राएलियन सें मेल नें करो; और सबरे नगरों हों उनोंरन ने लड़-लड़कें जीत लओ। 20कायसे यहोवा परमेसुर की जो मान्‍सा हती, कि अपने ऊ हुकम के अनसार जौन ऊने मूसा हों दओ हतो उन पै कछु भी दया नें करे, बल्‍कि सत्‍यानास कर डाले, ई कारन ऊने उनके मन एैसे कठोर कर दए, कि उनोंरन ने इस्राएलियन कौ सामना करके उनसें युद्ध करो।
21ऊ बेरा यहोशू ने पहाड़ी देस में आकें हेब्रोन, दबीर, अनाब, बल्‍कि यहूदा और इस्राएल दोई के सबरे पहाड़ी देस में रैबेवारे अनाकियों हों नास करो, यहोशू ने नगरों समेंत उनकौ सत्‍यानास कर डालो। 22इस्राएलियन के देस में कोऊ अनाकी नें रै गओ, केवल गाज़ा, गत और अशदोद में कोऊ-कोऊ रै गए। 23जैसो यहोवा परमेसुर ने मूसा सें कओ हतो, बैसई यहोशू ने ऊ सबरो देस लै लओ; और ऊहों इस्राएल के गोत्रों और कुलों के अन्‍सार बटवारा करके उनहों दै दओ और देस हों लड़ाई सें सान्‍ति मिली।

Valgt i Øjeblikket:

- यहोशू 11: BHB

Markering

Kopiér

Sammenlign

Del

None

Vil du have dine markeringer gemt på tværs af alle dine enheder? Tilmeld dig eller log ind