- पैलो इतिहास 24

24
याजकों हों सौंपे गए काम
1फिन हारून के मोंड़ो के दल जे हते। हारून के मोंड़ा नादाब, अबीहू, एलीआज़ार और ईतामार हते। 2परन्‍त नादाब और अबीहू अपने पिता के सामूं बिना मोंड़ा के मर गए, ईसें याजक कौ काम एलीआज़ार और ईतामार करत हते। 3दाऊद ने एलीआज़ार के बंस के सादोक, और ईतामार के बंस के अहीमेलेक की सहायता सें उनहों अपनी-अपनी सेवा के अनसार दलों में बांट दओ। 4और एलीआज़ार के बंस के खास मान्स, ईतामार के बंस के खास मान्‍सन सें अधक हते, और बे एैसे बांटे गए: मतलब एलीआज़ार और ईतामार के बंस के पितरों के घराने के सोलह, और ईतामार के बंस के पितरों के घरानों के आठ खास मान्‍स हते। 5तब बे चिट्ठी डालकें बरोबर-बरोबर बांटे गए, कायसे एलीआज़ार और ईतामार दौनऊं के बंसों में पवित्तर जागां के हाकम और यहोवा परमेसुर के हाकम ठैराए भए हते। 6नतनेल शास्‍त्री के मोंड़ा शमायाह ने जौन लेवीय हतो, उनके नाओं राजा और हाकमों और सादोक याजक, और एब्‍यातार के मोंड़ा अहीमेलेक और याजकों और लेवियों के पुरखों के घरानों के खास मान्‍सन के सामूं लिखे; मतलब पुरखों कौ एक घराना तौ एलीआज़ार के बंस में सें और एक ईतामार के बंस में सें लओ गओ।
7पैली चिट्ठिया यहोयारीब के, और दूसरी यदायाह, 8तीसरी हारीम के, चौथी सोरीम के, 9पांचवीं मल्‍किय्‍याह के, छठवीं मिय्‍यामीन के, 10सातवीं हक्‍कोस के, आठवीं अबिय्‍याह के, 11नौवीं येशू के, दसवीं शकन्‍याह के, 12ग्‍यारहवीं एल्‍याशीब के, बारहवीं याकीम के, 13तेरहवीं हुप्‍पा के, चौदहवीं येसेबाब के, 14पन्‍द्रहवीं बिल्‍गा के, सोलहवीं इम्‍मेर के, 15सत्रहवीं हेजीर के, अठारहवीं हप्‍पित्‍सेस के, 16उन्‍नीसवीं पतह्याह के, बीसवीं यहेजकेल के, 17इक्‍कीसवीं याकीन के, बाईसवीं गामूल के, 18तेईसवीं दलायाह के, और चौबीसवीं माज्‍याह के नाओं पै कड़ी। 19उनकी सेवा के लाने उनकौ जौई नियम ठैराओ गओ कि बे अपने ऊ नियम के अनसार जौन इस्राएल के यहोवा परमेसुर के हुकम के अनसार उनके मूलपुरुस हारून ने चलाओ हतो, यहोवा परमेसुर के भवन में जाओ करें।
लेवियों की सूची
20बचे भए लेवियों में सें अम्राम के बंस में सें शूबाएल, शूबाएल के बंस में सें येहदयाह। 21अब बचो रहब्‍याह, सो रहब्‍याह के बंस में सें यिश्‍शिय्‍याह खास हतो। 22यिसहारियों में सें शलोमोत, और शलोमोत के बंस में सें यहत। 23हेब्रोन के बंस में सें खास तौ यरिय्‍याह, दूसरो अमर्याह, तीसरो यहजीएल, और चौथो यकमाम। 24उज्‍जीएल के बंस में सें मीका, और मीका के बंस में सें शामीर। 25मीका कौ भईया यिश्‍शिय्‍याह, यिश्‍शय्‍यिाह के बंस में सें जकर्याह। 26मरारी के मोंड़ा महली और मूशी; और याजिय्‍याह कौ मोंड़ा बिनो हतो। 27मरारी के मोंड़ा: याजिय्‍याह सें बिनो, और शोहम, जक्‍कू और इब्री हते। 28महली सें, एलीआजर जीके कौनऊं मोंड़ा नें हतो। 29कीश सें कीश के बंस में यरह्मेल। 30मूशी के मोंड़ा: महली, एदेर और यरीमोत। अपने-अपने पितरों के घरानों के अनसार जेई लेवीय संतान हते। 31इनोंरन ने सोई अपने भईया हारून की संतानों की तरहां दाऊद राजा, सादोक, अहीमेलेक, फिन याजकों और लेवियों के पितरों के घरानों के खास मान्‍सन के सामूं चिट्ठियां डालीं, मतलब खास मान्‍सन के पितरों कौ घराना ऊके छोटे भईया के पितरों के घराने के बरोबर ठैरो।

Markering

Kopiér

Sammenlign

Del

None

Vil du have dine markeringer gemt på tværs af alle dine enheder? Tilmeld dig eller log ind