- नहेम्याह 12

12
याजकन और लेवियन की सूची
1जो याजक और लेवीय शालतीएल के मोंड़ा जरूब्‍बाबेल और येशू के संगै यरूशलेम हों गए हते, बे जे हते: सरायाह, यिर्मयाह, एज्रा, 2अमर्याह, मल्‍लूक, हत्तूश, 3शकन्‍याह, रहूम, मरेमोत, 4इद्दो, गिन्‍नतोई, अबिय्‍याह, 5मीय्‍यामीन, माद्याह, बिलगा, 6शमायाह, और योआरीब, यदायाह, 7सल्‍लू, आमोक, हिल्‍कियाह और यदायाह। येशू के दिनों में याजकों और उनके भईयन के खास खास मान्‍स, जेई हते।
8फिन जे लेवीय गए: मतलब येशू, बिन्‍नूई, कदमीएल, शेरेब्‍याह, यहूदा और ऊ मत्तन्‍याह जो अपने भईयन समेंत धन्‍यबाद और स्‍तुति के गीत के काम पै ठैराओ गओ हतो। 9उनके भईया बकबुक्‍याह और उन्‍नी उनके सामूं अपनी अपनी सेवा में लगे रैत हते।
येशू की बंशावली
10येशू सें योयाकीम पैदा भओ और योयाकीम सें एल्‍याशीब और एल्‍याशीब सें योयादा, 11और योयादा सें योनातान और योनातान सें यद्द पैदा भओ।
याजकीय गोत्रों के परधान
12योयाकीम के दिनन में जे याजक अपने अपने पुरखन के घराने के खास मान्‍स हते, मतलब शरायाह कौ तो मरायाह; यिर्मयाह कौ हनन्‍याह; 13एज्रा कौ मशुल्‍लाम; अमर्याह कौ यहोहानान; 14मल्‍लूकी कौ योनातान; शबन्‍याह कौ यूसुफ; 15हारीम कौ अदना; मरायोत कौ हेलकै। 16इद्दो कौ जकर्याह; गिन्‍नतोन कौ मशुल्‍लाम; 17अबिय्‍याह कौ जिक्री; मिन्‍यामीन के मोअद्याह कौ पिलते; 18बिलगा कौ शम्‍मू; शामायह कौ यहोनातान; 19योयारीब का मत्तनै; यदायाह कौ उज्‍जी; 20सल्‍लै कौ कल्‍लै; आमोक कौ एबेर; 21हिल्‍किय्‍याह कौ हशब्‍याह; और यदायाह का नतनेल।
याजकीय और लेवीय घरानों की सूची
22एल्‍याशीब, योयादा, योहानान और यद्दू के दिनन में लेवीय पुरखन के घरानों के खास मान्‍सन के नाओं लिखे जात हते, और दारा फारसी के राज्‍य में याजकों के नाओं सोई लिखे जात हते। 23जो लेवीय पुरखन के घरानों के खास मान्‍स हते, उनके नाओं एल्‍याशीब के मोंड़ा योहानान के दिनन लौ इतिहास की पोथी में लिखे जात हते।
यहोवा परमेसुर के भवन में सेवा के काम कौ बांटबो
24लेवियों के खास मान्‍स जे हते: मतलब हशब्‍याह, शेरेब्‍याह और कदमीएल कौ मोंड़ा येशू; और उनके सामूं उनके भईया यहोवा परमेसुर के भक्‍त दाऊद के हुकम के अनसार बारी-बारी सें आमूं-सामूं स्‍तुति और धन्‍यबाद करबे के लाने तैनात हते। 25मत्तन्‍याह, बकबुक्‍याह, ओबद्याह, मशुल्‍लाम, तल्‍मोन और अक्‍कूब फाटकों के लिगां के भण्‍डारन कौ पहरा देबेवारे द्वारपाल हते। 26योयाकीम के दिनन में जो योसादाक कौ पोता और येशू कौ मोंड़ा हतो, और नहेम्‍याह अधिपति और एज्रा याजक और शास्‍त्री के दिनन में जेई हते।
यरूशलेम की सहरपनाह कौ समरपन करबो
27यरूशलेम की सहरपनाह के समरपन की बेरा लेवीय अपनी सब जागां में ढूंढ़े गए कि यरूशलेम हों पोंचाएं जाबें, जीसें आनंद और धन्‍यबाद करके और झांझ, सारंगी और बीणा बजाकें, और गाकें ऊकौ समरपन करें। 28तौ गवईयों की संतान यरूशलेम के चारऊं कोद के देस सें और नतोपातियों के गांवों सें, 29और बेतगिलगाल सें, और गेबा और अज्‍माबेत के खेतों सें इकट्ठे भए; कायसे गवईयों ने यरूशलेम के आस-पास गांव बसा लए हते। 30तब याजकों और लेबियों ने अपने अपने हों सुद्ध करो; और उनोंरन ने परजा हों, फाटकों और सहरपनाह हों सोई सुद्ध करो।
31तब मैंने यहूदा के हाकिमों हों सहरपनाह पै चढ़ाएं और गाबेवारों के दो बड़े दल ठैराए, जो धन्‍यबाद करत भए धूमधाम के संगै चलत हते। इनमें सें एक दल तो दक्‍खिन कोद, मतलब कूड़ाफाटक की कोद सहरपनाह के ऊपर ऊपर सें चलो; 32और ऊके पछारें पछारें जे औरें चले, मतलब होशेयाह और यहूदा के आधे हाकिम, 33और अजर्याह, एज्रा, मशुल्‍लाम, 34यहूदा, बिन्‍यामीन, शमायाह और यिर्मयाह, 35और याजकों के कितने मोंड़ा तुरहियां लएं भए; मतलब जकर्याह जो योहानान कौ मोंड़ा हतो, जो शमायाह कौ मोंड़ा, जो मत्तन्‍याह कौ मोंड़ा, जो मीकायाह कौ मोंड़ा, जो जक्‍कूर कौ मोंड़ा, जो आसाप कौ मोंड़ा हतो; 36और ऊके भईया शमायाह, अजरेल, मिल्लै, गिल्लै, माऐ, नतनेल, यहूदा और हनानी यहोवा परमेसुर के भक्‍त दाऊद के बाजे लएं हते; और ऊके अगारें अगारें एज्रा शास्‍त्री चलो। 37सोताफाटक सें होकें सूदे दाऊदपुर की छिड़ियां पै चढ़कें, सहरपनाह की ऊंचाई पै सें चलकें, दाऊद के भवन के ऊपर सें होकें पूरब की कोद जलफाटक लौ पोंचे।
38धन्‍यबाद करबे और धूमधाम सें चलबेवारों कौ दूसरो गाबेवारों दल, और उनोंरन के पछारें पछारें मैं और आधे जनें, उनसें मिलबे हों सहरपनाह के ऊपर सें भट्टों के गुम्‍मट के लिगां चौड़ी सहरपनाह लौ। 39और एप्रैम के फाटक और पुराने फाटक, और मछलीफाटक, और हननेल के गुम्‍मट, और हम्‍मेआ नाओं गुम्‍मट के लिगां होकें भेड़ फाटक लौ चले, और पहरुओं के फाटक के लिगां ठांड़े हो गए। 40तब धन्‍यबाद करबेवारो और गाबेवारों के दोई दल, मैं और मोरे साथ आधे हाकिम यहोवा परमेसुर के भवन के आंगन में ठांड़े हो गए; 41और एल्‍याकीम, मासेयाह, मिन्‍यामीन, मीकायाह, एल्‍योएने, जकर्याह और हनन्‍याह नाओं याजक तुरहियां लएं भए हते। 42मासेयहा, शमायाह, एलीआजर, उज्‍जी, यहोहानान, मल्‍किय्‍याह, एलाम, और एजेर (ठांड़े हते) और गवईये जिनकौ मुखिया यिज्रह्याह हतो, बे ऊंची आवाज सें गात रए। 43ओई दिना मान्‍सन ने मुतकी मेलबलि चढ़ाईं, और आनंद मनाओ; कायसे यहोवा परमेसुर ने उनहों बिलात खुसी और आनंद दओ हतो; बईयरन ने और बाल-बच्‍चन ने सोई खूब आनंद मनाओ। और यरूशलेम के आनंद कौ हल्‍ला दूर दूर लौ फैल गओ।
उपासना वगैरह कौ प्रबन्‍ध
44ओई दिना खजानों के, लई गईं भेंटों के, पैली पैली पैदावार के, और दसमांशों की कोठरियों के अधकारी ठैराए गए, कि उनमें नगर नगर के खेतों के अनसार उन बस्‍तन हों जमा करें, जो ब्‍यवस्‍था के अनसार याजकों और लेबियों के हींसा की हतीं; कायसे यहूदा के मान्सन सेवा करबेवारे याजकों और लेवियों के कारन आनंदित हते। 45ई कारन से बे अपने यहोवा परमेसुर के काम और शुद्धता के बारे में चौकसी करत रए; और गवईया और द्वारपाल सोई दाऊद और ऊके मोंड़ा सुलैमान के हुकम के अनसार बैसई करत रए। 46पुराने जमाने में, मतलब दाऊद और आसाप के दिना में तौ गवईयों के मुखिया हते, और यहोवा परमेसुर की स्‍तुति और धन्‍यबाद के गाने गाए जात हते। 47जरूब्‍बाबेल और नहेम्‍याह के दिनों में सबरे इस्राएली, गवईयों और द्वारपालों हों रोज कौ हींसा देत रए; और बे लेवियों और लेवीय हारून की संतान कौ हींसा सोई अलग काड़कें देत हते।

موجودہ انتخاب:

- नहेम्याह 12: BHB

سرخی

کاپی

موازنہ

شئیر

None

کیا آپ جاہتے ہیں کہ آپ کی سرکیاں آپ کی devices پر محفوظ ہوں؟ Sign up or sign in