1
रोमियों 8:28
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
हमें यह अहसास है कि जो लोग परमेश्वर से प्रेम करते हैं तथा परमेश्वर की इच्छा के अनुसार बुलाये गये हैं, उनके लिये सब बातें मिलकर भलाई ही को उत्पन्न करती हैं.
موازنہ
تلاش रोमियों 8:28
2
रोमियों 8:38-39
क्योंकि मैं यह जानता हूं, कि न तो मृत्यु, न जीवन, न स्वर्गदूत, न प्रधानताएं, न वर्तमान, न भविष्य, न सामर्थ्य न ऊंचाई, न गहराई और न कोई और सृष्टि, हमारे प्रभु मसीह येशु में परमेश्वर का जो प्रेम है, उससे हमें अलग कर सकती है.
تلاش रोमियों 8:38-39
3
रोमियों 8:26
इसी प्रकार पवित्र आत्मा भी हमारी दुर्बलता की स्थिति में हमारी सहायता के लिए हमसे जुड़ जाते हैं क्योंकि हम नहीं जानते कि प्रार्थना किस प्रकार करना सही है किंतु पवित्र आत्मा स्वयं हमारे लिए मध्यस्थ होकर ऐसी आहों के साथ जो बयान से बाहर है प्रार्थना करते रहते हैं
تلاش रोमियों 8:26
4
रोमियों 8:31
तो इन बातों के विषय में क्या कहा जा सकता है? यदि परमेश्वर हमारे पक्ष में हैं तो कौन हो सकता है हमारा विरोधी?
تلاش रोमियों 8:31
5
रोमियों 8:1
इसलिये अब उनके लिए, जो मसीह येशु में हैं, दंड की कोई आज्ञा नहीं है
تلاش रोमियों 8:1
6
रोमियों 8:5-6
वे, जो पापी स्वभाव के हैं, उनका मन शारीरिक विषयों पर ही लगा रहता है, जिसका फल है मृत्यु, तथा वे, जो पवित्र आत्मा के स्वभाव के हैं, उनका मन पवित्र आत्मा की अभिलाषाओं को पूरा करने पर लगा रहता है, जिसका परिणाम है जीवन और शांति.
تلاش रोमियों 8:5-6
7
रोमियों 8:37
परंतु इन सब विषयों में हम उनके माध्यम से, जिन्होंने हमसे प्रेम किया है, विजयी से भी बढ़कर हैं.
تلاش रोमियों 8:37
8
रोमियों 8:18
मेरे विचार से वह महिमा, जिसका भावी प्रकाशन हममें होगा, हमारे वर्तमान कष्टों से तुलनीय है ही नहीं!
تلاش रोमियों 8:18
9
रोमियों 8:35
कौन हैं वह व्यक्ति जो हमें मसीह के प्रेम से अलग करेंगे? क्या क्लेश, संकट, सताहट, अकाल, कंगाली, जोखिम या तलवार से मृत्यु?
تلاش रोमियों 8:35
10
रोमियों 8:27
तथा मनों को जांचनेवाले परमेश्वर यह जानते हैं कि पवित्र आत्मा का उद्देश्य क्या है क्योंकि पवित्र आत्मा परमेश्वर की इच्छा के अनुसार पवित्र लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं.
تلاش रोमियों 8:27
11
रोमियों 8:14
वे सभी, जो परमेश्वर के आत्मा द्वारा चलाए जाते हैं, परमेश्वर की संतान हैं.
تلاش रोमियों 8:14
12
13
रोमियों 8:32
परमेश्वर वह हैं, जिन्होंने अपने निज पुत्र को हम सबके लिए बलिदान कर देने तक में संकोच न किया. तो भला वह हमें उनके पुत्र के साथ सभी कुछ कैसे उदारतापूर्वक न देंगे!
تلاش रोमियों 8:32
14
रोमियों 8:16-17
स्वयं पवित्र आत्मा हमारी आत्मा के साथ इस सच्चाई की पुष्टि करते हैं कि हम परमेश्वर की संतान हैं और जब हम संतान ही हैं तो हम वारिस भी हैं—परमेश्वर के वारिस तथा येशु मसीह के सहवारिस—यदि हम वास्तव में उनके साथ यातनाएं सहते हैं कि हम उनके साथ गौरवान्वित भी हों.
تلاش रोमियों 8:16-17
15
रोमियों 8:7
पापी स्वभाव का मस्तिष्क परमेश्वर-विरोधी होता है क्योंकि वह परमेश्वर की व्यवस्था की अधीनता स्वीकार नहीं करता—वास्तव में यह करना उसके लिए असंभव है.
تلاش रोमियों 8:7
16
रोमियों 8:19
सृष्टि बड़ी आशा भरी दृष्टि से परमेश्वर की संतान के प्रकट होने की प्रतीक्षा कर रही है.
تلاش रोमियों 8:19
17
रोमियों 8:22
हमें यह मालूम है कि सारी सृष्टि आज तक मानो प्रसव पीड़ा में कराह रही है.
تلاش रोमियों 8:22