1
रोमियों 12:2
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
इस संसार के स्वरूप में मत ढलिए, परंतु बुद्धि के नवीनीकरण के द्वारा आप लोगों में मूल रूप से रूपांतरण हो जाए ताकि आप लोग परमेश्वर की इच्छा को, जो उत्तम, ग्रहण करने योग्य तथा त्रुटिहीन है, सत्यापित कर सकें.
موازنہ
تلاش रोमियों 12:2
2
रोमियों 12:1
प्रिय भाइयो और बहिनो, परमेश्वर की बड़ी दया के प्रकाश में आप सभी से मेरी विनती है कि आप लोग अपने शरीरों को परमेश्वर के लिए परमेश्वर को भानेवाला जीवित तथा पवित्र बलि के रूप में भेंट करो. यही आप लोगों की सच्ची और उचित उपासना की विधि है.
تلاش रोमियों 12:1
3
रोमियों 12:12
आशा में आनंद, क्लेशों में धीरज तथा प्रार्थना में नियमितता बनाए रखिए
تلاش रोमियों 12:12
4
रोमियों 12:21
बुराई से न हारकर बुराई को भलाई के द्वारा हरा दीजिए.
تلاش रोमियों 12:21
5
रोमियों 12:10
आपसी प्रेम में समर्पित रहिए; अन्यों को ऊंचा सम्मान दीजिए
تلاش रोमियों 12:10
6
रोमियों 12:9
प्रेम निष्कपट हो; बुराई से घृणा कीजिए; आदर्श के प्रति आसक्त रहिए
تلاش रोमियों 12:9
7
रोमियों 12:18
यदि संभव हो तो यथाशक्ति सभी के साथ मेल बनाए रखिए.
تلاش रोमियों 12:18
8
रोमियों 12:19
प्रियजन, आप लोग स्वयं बदला मत लीजिए—इसे परमेश्वर के क्रोध के लिए छोड़ दीजिए, क्योंकि पवित्रशास्त्र का लेख है: बदला लेना मेरा काम है, प्रतिफल मैं दूंगा. प्रभु का कथन यह भी है
تلاش रोमियों 12:19
9
रोमियों 12:11
आप लोगों उत्साह कभी कम न हो; आत्मिक उत्साह बना रहे; प्रभु की सेवा करते रहिए
تلاش रोमियों 12:11
10
रोमियों 12:3
मुझे दिए गए बड़े अनुग्रह के द्वारा मैं आप लोगों में से हर एक को संबोधित करते हुए कहता हूं कि कोई भी स्वयं को अधिक न समझे, परंतु स्वयं के विषय में आप लोगों का आंकलन परमेश्वर द्वारा दिए गए विश्वास के परिमाण के अनुसार हो.
تلاش रोमियों 12:3
11
रोमियों 12:17
किसी के प्रति भी दुष्टता का बदला दुष्टता न हो; आप लोगों का स्वभाव सब की दृष्टि में सुहावना हो
تلاش रोमियों 12:17
12
रोमियों 12:16
आप लोगों में आपस में मेल-भाव हो; आप लोगों की सोच में अहंकार न हो परंतु उन लोगों से मिलने-जुलने के लिए तत्पर रहिए, जो समाज की दृष्टि में छोटे हैं; स्वयं को ज्ञानवान मत समझिए.
تلاش रोमियों 12:16
13
रोमियों 12:20
“यदि आपके कोई शत्रु भूखे हैं, तो उन्हें भोजन कराइए, यदि वह प्यासे हैं, तो उन्हें पानी दीजिए; ऐसा करके आप उनके सिर पर अंगारों का ढेर लगा देंगे.”
تلاش रोमियों 12:20
14
रोमियों 12:14-15
अपने सतानेवालों के लिए आप लोगों के मुख से आशीष ही निकले—आशीष—न कि शाप; जो आनंदित हैं, उनके साथ आनंद मनाइए तथा जो शोकित हैं, उनके साथ शोक
تلاش रोमियों 12:14-15
15
रोमियों 12:13
पवित्र संतों की सहायता के लिए तत्पर रहिए, आतिथ्य सत्कार करते रहिए.
تلاش रोमियों 12:13
16
रोमियों 12:4-5
यह इसलिये कि जिस प्रकार हमारे शरीर में अनेक अंग होते हैं और सब अंग एक ही काम नहीं करते; उसी प्रकार हम, जो अनेक हैं, मसीह में एक शरीर तथा व्यक्तिगत रूप से सभी एक दूसरे के अंग हैं.
تلاش रोमियों 12:4-5