1
प्रेरितों 16:31
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
उन्होंने उत्तर दिया, “प्रभु येशु पर विश्वास कीजिए, आपको उद्धार प्राप्त होगा—आपको तथा आपके परिवार को.”
موازنہ
تلاش प्रेरितों 16:31
2
प्रेरितों 16:25-26
लगभग आधी रात के समय पौलॉस और सीलास प्रार्थना कर रहे थे तथा परमेश्वर की स्तुति में भजन गा रहे थे. उनके साथी कैदी उनकी सुन रहे थे. अचानक ऐसा बड़ा भूकंप आया कि कारागार की नींव हिल गई, तुरंत सभी द्वार खुल गए और सभी बंदियों की बेड़ियां टूट गईं.
تلاش प्रेरितों 16:25-26
3
प्रेरितों 16:30
इसके बाद उन्हें बाहर लाकर उसने उनसे प्रश्न किया, “श्रीमन्, मुझे क्या करना चाहिए कि मुझे उद्धार प्राप्त हो?”
تلاش प्रेरितों 16:30
4
प्रेरितों 16:27-28
नींद से जागने पर कारागार-शासक ने सभी द्वार खुले पाए. यह सोचकर कि सारे कैदी भाग चुके हैं, वह तलवार से अपने प्राणों का अंत करने जा ही रहा था; तब पौलॉस ने ऊंचे शब्द में उससे कहा, “स्वयं को कोई हानि न पहुंचाइए, हम सब यहीं हैं!”
تلاش प्रेरितों 16:27-28