1
2 कोरिंथ 4:18
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
क्योंकि हमने अपना ध्यान उन बातों पर केंद्रित नहीं किया, जो दिखाई देती हैं, परंतु उन बातों पर, जो दिखाई नहीं देतीं, क्योंकि जो बातें दिखाई पड़ती हैं, वे क्षणिक हैं, किंतु जो दिखाई नहीं पड़तीं, वे अनंत काल की हैं.
موازنہ
تلاش 2 कोरिंथ 4:18
2
2 कोरिंथ 4:16-17
इसलिये हम उदास नहीं होते. हमारा बाहरी मनुष्यत्व तो कमजोर होता जा रहा है किंतु भीतरी मनुष्यत्व दिन-प्रतिदिन नया होता जा रहा है. हमारा यह छोटा सा, क्षण-भर का कष्ट हमारे लिए ऐसी अनंत और अत्यधिक महिमा को उत्पन्न कर रहा है, जिसकी तुलना नहीं कर सकते
تلاش 2 कोरिंथ 4:16-17
3
2 कोरिंथ 4:8-9
हम चारों ओर से कष्टों से घिरे रहते हैं, किंतु कुचले नहीं जाते; घबराते तो हैं, किंतु निराश नहीं होते; सताए तो जाते हैं, किंतु त्यागे नहीं जाते; बहुत कुचले जाते हैं, किंतु नष्ट नहीं होते.
تلاش 2 कोरिंथ 4:8-9
4
2 कोरिंथ 4:7
यह बेशकीमती खजाना मिट्टी के पात्रों में इसलिये रखा हुआ है कि यह स्पष्ट हो जाए कि यह असीम सामर्थ्य हमारी नहीं परंतु परमेश्वर की है.
تلاش 2 कोरिंथ 4:7
5
2 कोरिंथ 4:4
इस संसार के ईश्वर ने उन अविश्वासियों की बुद्धि को अंधा कर दिया है कि वे परमेश्वर के प्रतिरूप, मसीह के तेजोमय सुसमाचार के प्रकाश को न देख सकें.
تلاش 2 कोरिंथ 4:4
6
2 कोरिंथ 4:6
परमेश्वर, जिन्होंने कहा, “अंधकार में से ज्योति चमके,” वही परमेश्वर हैं, जिन्होंने हमारा हृदय चमका दिया कि मसीह के मुख में चमकते हुए परमेश्वर के प्रताप के ज्ञान का प्रकाश हमें प्रदान करें.
تلاش 2 कोरिंथ 4:6