रोमियों 16

16
दुआ और सलाम
1मैं तुम से फ़ीबे की सिफ़ारिश करता हूं। वह अलमसीह में हमारी बहन है। और किन्ख़रिया शहर की जमाअत की दियानतदार ख़ादिमा है। 2उसे ख़ुदावन्द में क़बूल करो जैसा के मसीही मोमिनीन को करना चाहिये। उस ने मेरी और बहुत से लोगों की मदद की है। लिहाज़ा जिस काम में वह तुम्हारी मदद की मोहताज हो, उस की मदद करो।
3प्रिसकिल्लाह और अक्विला से मेरा सलाम कहो। वह अलमसीह ईसा में मेरे हम ख़िदमत रहे हैं। 4बल्के उन्होंने मुझे बचाने के लिये अपनी जान ख़तरा में डाल दी थी। सिर्फ़ मैं ही नहीं बल्के ग़ैरयहूदियों की तमाम जमाअतें भी उन की शुक्रगुज़ार हैं।
5उन के घर की जमाअत से भी मेरा सलाम कहो।
मेरे अज़ीज़ इपिनीतुस से सलाम कहो। वह सूबे आसिया का सब से पहला शख़्स है जो अलमसीह पर ईमान लाया।
6मरियम से सलाम कहो जिस ने तुम्हारी ख़ातिर बेहद मेहनत की है।
7अन्द्रनीकुस और यूनियास से सलाम कहो। वह मेरे रिश्तेदार हैं और मेरे साथ क़ैद में भी रहे थे। वह रसूलों में मशहूर हैं और मुझ से पहले अलमसीह पर ईमान ला चुके थे।
8अम्पलियातुस से जो ख़ुदावन्द में मेरा अज़ीज़ है, सलाम कहो।
9उर्बानुस से जो अलमसीह की ख़िदमत करने में मेरा साथी है और मेरे अज़ीज़ इस्तख़ुस से सलाम कहो।
10अपिल्लेस से सलाम कहो जो अलमसीह का वफ़ादार ख़ादिम है।
अरिस्तुबुलुस के घर वालों से सलाम कहो।
11मेरे रिश्तेदार हेरोदियों से सलाम कहो।
नरकिस्सुस के घर वालों में से उन्हें जो ख़ुदावन्द में हैं, सलाम कहो।
12त्रूफ़ैना और त्रुफ़ौसा से सलाम कहो जो ख़ुदावन्द की ख़िदमत में बहुत मेहनत करती हैं।
अज़ीज़ा परसिस से सलाम कहो जिस ने ख़ुदावन्द की ख़ातिर बहुत मेहनत की है।
13रूफ़ुस जो ख़ुदावन्द का बरगुज़ीदा है और उस की मां जो मेरी भी मां है, दोनों से सलाम कहो।
14असुनक्रतुस और फ़लेगोन और हरमेस और पत्रुबास और हिरमास और उन भाईयों और बहनों से जो उन के साथ हैं सलाम कहो।
15फ़िलुलुगुस, यूलिया, निरयुस और उस की बहन और उलुमपास और सब मुक़द्दसीन से जो उन के साथ हैं, सलाम कहो।
16आपस में पाक बोसा ले कर एक दूसरे को मेरा सलाम कहना।
अलमसीह की सब जमाअतें तुम्हें सलाम कहती हैं।
17पस ऐ भाईयो और बहनों! मैं तुम से इल्तिमास करता हूं के जो लोग उस तालीम की राह में जो तुम ने पाई है रोड़े अटकाते और लोगों में फूट डालते हैं, उन से होशयार रहो और उन से दूर ही रहो। 18क्यूंके ऐसे लोग हमारे ख़ुदावन्द अलमसीह की नहीं बल्के अपने पेट की ख़िदमत करते हैं और चिकनी चुपड़ी बातों और ख़ुशामद से सादा-दिलों को बहकाते हैं। 19चूंके तुम्हारी फ़रमांबरदार सब लोगों में मशहूर है इसलिये मैं तुम से बहुत ख़ुश हूं। लेकिन मैं चाहता हूं के तुम नेकी के एतबार से अक़्लमन्द और बदी के एतबार से मासूम बने रहो।
20ख़ुदा जो इत्मीनान का चश्मा है शैतान को तुम्हारे पांव से जल्द कुचलवा देगा।
हमारे ख़ुदावन्द ईसा अलमसीह का फ़ज़ल तुम्हारे साथ हो!
21मेरा हम ख़िदमत तिमुथियुस और मेरे रिश्तेदार लूकीयुस, यासोन और सोसिपत्रुस तुम्हें सलाम कहते हैं।
22इस ख़त का कातिब तिरतियुस तुम्हें ख़ुदावन्द में सलाम कहता है।
23गियुस जो मेरा और सारी जमाअत का मेहमान-नवाज़ है तुम से सलाम कहता है।
इरास्तुस जो शहर का ख़ाज़िन#16:23 ख़ाज़िन यानी ख़ज़ान्ची है और भाई क्वारतुस तुम्हें सलाम कहते हैं।
24हमारे ख़ुदावन्द ईसा अलमसीह का फ़ज़ल तुम सब के साथ हो। आमीन।#16:24 कुछ क़दीमी नुस्ख़ों में ये आयत शामिल नहीं की गई है।
25और अब ख़ुदा की जो इस बात पर क़ादिर है के तुम्हें तुम्हारे मसीही ईमान में मज़बूत करे, उस ईमान में जो हुज़ूर ईसा अलमसीह की इन्जील के मुताबिक़ है और जिस की में मुनादी करता हूं वह एक ऐसा राज़ है जो अज़ल से पोशीदा रहा। 26लेकिन अब अज़ली ख़ुदा के हुक्म के मुताबिक़ और नबियों के नविश्तों के ज़रीये तमाम ग़ैरयहूदी क़ौमों को बता दिया गया है ताके वह ईमान लायें और ख़ुदा के फ़रमांबरदार बनें। 27उसी वाहिद और हकीम ख़ुदा की हुज़ूर ईसा अलमसीह के वसीले से हमेशा तक तम्जीद होती रहे! आमीन।

ప్రస్తుతం ఎంపిక చేయబడింది:

रोमियों 16: UCVD

హైలైట్

కాపీ

సరిపోల్చండి

షేర్ చేయి

None

మీ పరికరాలన్నింటి వ్యాప్తంగా మీ హైలైట్స్ సేవ్ చేయబడాలనుకుంటున్నారా? సైన్ అప్ చేయండి లేదా సైన్ ఇన్ చేయండి

रोमियों 16 కోసం వీడియో