भजन संहिता 124
124
1इस्राएल यह कहे, कि यदि हमारी ओर यहोवा न होता,
2यदि यहोवा उस समय हमारी ओर न होता जब मनुष्यों ने हम पर चढ़ाई की,
3तो वे हम को उसी समय जीवित निगल जाते, जब उनका क्रोध हम पर भड़का था,
4हम उसी समय जल में डूब जाते और धारा में बह जाते;
5उमड़ते जल में हम उसी समय ही बह जाते॥
6धन्य है यहोवा, जिसने हम को उनके दातों तले जाने न दिया!
7हमार जीव पक्षी की नाईं चिड़ीमार के जाल से छूट गया; जाल फट गया, हम बच निकले!
8यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है, हमारी सहायता उसी के नाम से होती है।
Zvasarudzwa nguva ino
भजन संहिता 124: HHBD
Sarudza vhesi
Sarudza zvinyorwa izvi
Yenzanisa
Pakurirana nevamwe
Unoda kuti zviratidziro zvako zvichengetedzwe pamidziyo yako yose? Nyoresa kana kuti pinda