1
उत्पत्ति 25:23
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
यहोवाह ने उनसे कहा, “आपके गर्भ में दो जातियां हैं, आप में से दो कौम के लोग निकलकर अलग होंगे; एक समूह के लोग दूसरे से अधिक बलवान होंगे, और बड़े, छोटे की सेवा करेंगे.”
Yenzanisa
Ongorora {{vhesi}}
2
उत्पत्ति 25:30
उन्होंने याकोब से कहा, “मुझे बहुत भूख लगी है; आप जो पका रहे हैं, जल्दी करके उस लाल वस्तु में से मुझे कुछ खाने को दीजिए.” (यही कारण है कि उन्हें एदोम भी कहा गया.)
3
उत्पत्ति 25:21
यित्सहाक ने अपनी पत्नी की ओर से यहोवाह से प्रार्थना की, क्योंकि वह बांझ थी. यहोवाह ने उनकी प्रार्थना सुन ली और उनकी पत्नी रेबेकाह गर्भवती हुई.
4
उत्पत्ति 25:32-33
एसाव ने कहा, “देखिए, भूख से मेरे प्राण निकल रहे हैं; पहलौठे के अधिकार से मुझे क्या फायदा है?” पर याकोब ने कहा, “तो पहले आप मुझसे शपथ कृपया खाइए.” तब एसाव ने शपथ खाकर अपने पहलौठे का अधिकार याकोब के हाथ बेच दिया.
5
उत्पत्ति 25:26
इसके बाद, उनके भाई का जन्म हुआ, जो अपने हाथ से अपने भाई एसाव की एड़ी पकड़े हुए थे; तब उनका नाम याकोब रखा गया. जब रेबेकाह ने बच्चों को जन्म दिया, तब यित्सहाक की उम्र साठ वर्ष थी.
6
उत्पत्ति 25:28
एसाव यित्सहाक का प्रिय थे क्योंकि यित्सहाक को आखेट का मांस बहुत अच्छा लगता था, पर याकोब रेबेकाह का प्रिय थे.