फ़िलिप्पियों 2:6-8
फ़िलिप्पियों 2:6-8 DGV
वह जो अल्लाह की सूरत पर था नहीं समझता था कि मेरा अल्लाह के बराबर होना कोई ऐसी चीज़ है जिसके साथ ज़बरदस्ती चिमटे रहने की ज़रूरत है। नहीं, उसने अपने आपको इससे महरूम करके ग़ुलाम की सूरत अपनाई और इनसानों की मानिंद बन गया। शक्लो-सूरत में वह इनसान पाया गया। उसने अपने आपको पस्त कर दिया और मौत तक ताबे रहा, बल्कि सलीबी मौत तक।







