YouVersion
Pictograma căutare

निर्गमन 16:3-4

निर्गमन 16:3-4 HCV

इस्राएली कहने लगे, “अच्छा होता कि यहोवाह ने हम लोगों को मिस्र में ही मार डाला होता, वहां हम मांस की हांडियों के पास बैठते थे और पेट भरकर रोटी खाते थे; आप तो हमें इस निर्जन देश में इसलिये ले आए हैं कि हम सारे लोग भूख से मर जाएं.” इस पर यहोवाह ने मोशेह से कहा, “सुनिए, मैं आप लोगों के लिए स्वर्ग से रोटी बरसाऊंगा, और प्रतिदिन लोग बाहर जाकर रोज अपनी ज़रूरत के अनुसार बटोर लें, मैं उन्हें जाचूंगा और देखूंगा कि वे मेरी आज्ञा मानते हैं या नहीं.