योसेफ़ को आशीष देते हुए इस्राएल ने कहा,
“परमेश्वर, जिनके सम्मुख मेरे पूर्वज
अब्राहाम तथा यित्सहाक चलते थे,
वही परमेश्वर, जीवन भर
आज तक मेरे चरवाहा बनकर रहे हैं,
वह स्वर्गदूत, जिन्होंने हर पल मेरी रक्षा की है,
वही दोनों बच्चों को आशीषित करें.
और ये दोनों मेरे,
मेरे पिता अब्राहाम तथा मेरे पिता यित्सहाक,
के नामों को ऊंचा करें.
और पृथ्वी में बढ़ते जाएं.”