1
मत्तियाह 16:24
सरल हिन्दी बाइबल
HCV
इसके बाद येशु ने अपने शिष्यों से कहा, “जो कोई मेरे पीछे आना चाहें, वह अपने स्वयं को त्याग कर अपना क्रूस उठाएं और मेरे पीछे हो लें.
Vergelijk
Ontdek मत्तियाह 16:24
2
मत्तियाह 16:18
आप मैं आपसे यह कहता हूं कि आप पेतरॉस हैं, और इस चट्टान पर मैं अपनी कलीसिया बनाऊंगा, और अधोलोक के फाटक उस पर प्रबल न होंगे.
Ontdek मत्तियाह 16:18
3
मत्तियाह 16:19
आपको मैं स्वर्ग-राज्य की कुंजियां सौंपूंगा. जो कुछ पृथ्वी पर आपके द्वारा इकट्ठा किया जाएगा, वह स्वर्ग में भी इकट्ठा होगा और जो कुछ आपके द्वारा पृथ्वी पर खुलेगा, वह स्वर्ग में भी खुलेगा.”
Ontdek मत्तियाह 16:19
4
मत्तियाह 16:25
जो कोई अपने जीवन को बचाना चाहते हैं, वह उसे गंवा देंगे तथा जो कोई मेरे लिए अपने प्राणों की हानि उठाते हैं, उसे सुरक्षित पाएंगे.
Ontdek मत्तियाह 16:25
5
मत्तियाह 16:26
भला इसका क्या लाभ कि कोई व्यक्ति पूरा संसार तो प्राप्त करें किंतु अपना प्राण खो दें? या किस वस्तु से मनुष्य अपने प्राण की अदला-बदली कर सकते हैं?
Ontdek मत्तियाह 16:26
6
मत्तियाह 16:15-16
तब येशु ने उनसे प्रश्न किया, “किंतु आप लोगों की समझ में मैं कौन हूं?” शिमओन पेतरॉस ने उत्तर दिया, “आप ही मसीह हैं—जीवित परमेश्वर के पुत्र.”
Ontdek मत्तियाह 16:15-16
7
मत्तियाह 16:17
इस पर येशु ने उनसे कहा, “योनाह के पुत्र शिमओन, धन्य हैं आप! आप पर इस सच का प्रकाशन किन्हीं मांस और लहू का नहीं, परंतु मेरे पिता का है, जो स्वर्ग में हैं.
Ontdek मत्तियाह 16:17