1
भजन संहिता 91:2
नवीन हिंदी बाइबल
HSB
मैं यहोवा के विषय में कहूँगा, “वह मेरा शरणस्थान और दृढ़ गढ़ है; वह मेरा परमेश्वर है, मैं उस पर भरोसा रखता हूँ।”
Kokisana
Luka भजन संहिता 91:2
2
भजन संहिता 91:1
जो परमप्रधान की शरण में वास करता है, वह सर्वशक्तिमान की छाया में ठिकाना पाएगा।
Luka भजन संहिता 91:1
3
भजन संहिता 91:15
जब वह मुझे पुकारेगा, तब मैं उसकी सुनूँगा; संकट में मैं उसके साथ रहूँगा; मैं उसे बचाकर उसका सम्मान बढ़ाऊँगा।
Luka भजन संहिता 91:15
4
भजन संहिता 91:11
वह अपने दूतों को तेरे विषय में आज्ञा देगा, कि वे तेरे सब मार्गों में तेरी रक्षा करें।
Luka भजन संहिता 91:11
5
भजन संहिता 91:4
वह तुझे अपने परों से ढाँप लेगा, और तू उसके पंखों तले शरण पाएगा; उसकी सच्चाई ढाल और झिलम ठहरेगी।
Luka भजन संहिता 91:4
6
भजन संहिता 91:9-10
क्योंकि तूने यहोवा को जो मेरा शरणस्थान है, अर्थात् परमप्रधान को अपना निवासस्थान बनाया है, इसलिए न तो कोई विपत्ति तुझ पर आएगी, और न कोई दुःख तेरे डेरे के निकट आएगा।
Luka भजन संहिता 91:9-10
7
भजन संहिता 91:3
वह तुझे बहेलिए के जाल से और महामारी से बचाएगा।
Luka भजन संहिता 91:3
8
भजन संहिता 91:7
तेरे निकट हज़ार, और तेरे दाहिनी ओर दस हज़ार गिरेंगे; परंतु वह तेरे निकट न आएगा।
Luka भजन संहिता 91:7
9
भजन संहिता 91:5-6
तू न तो रात के आतंक से, और न दिन के उड़ते तीर से डरेगा; तू उस महामारी से भी न डरेगा जो अंधकार में फैलती है, और न उस विनाश से जो दोपहर में उजाड़ता है।
Luka भजन संहिता 91:5-6