1
भजन संहिता 103:2
नवीन हिंदी बाइबल
HSB
हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह, और उसके किसी उपकार को न भूल।
Kokisana
Luka भजन संहिता 103:2
2
भजन संहिता 103:3-5
वही तेरे सब अधर्म को क्षमा करता, और तेरे सब रोगों को दूर करता है। वह तेरे प्राण को नष्ट होने से बचाता है, और तेरे सिर पर करुणा और दया का मुकुट रखता है। वह तुझे उत्तम वस्तुओं से तृप्त करता है, जिससे तेरी जवानी उकाब के समान नई हो जाती है।
Luka भजन संहिता 103:3-5
3
भजन संहिता 103:1
हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह; और जो कुछ मुझमें है, वह उसके पवित्र नाम को धन्य कहे!
Luka भजन संहिता 103:1
4
भजन संहिता 103:13
जैसे पिता अपने बच्चों पर दया करता है, वैसे ही यहोवा उन पर दया करता है जो उसका भय मानते हैं।
Luka भजन संहिता 103:13
5
भजन संहिता 103:12
पूर्व पश्चिम से जितना दूर है, उसने हमारे अपराधों को हमसे उतना ही दूर कर दिया है।
Luka भजन संहिता 103:12
6
भजन संहिता 103:8
यहोवा दयालु और अनुग्रहकारी, क्रोध करने में धीमा और अति करुणामय है।
Luka भजन संहिता 103:8
7
भजन संहिता 103:10-11
उसने हमारे पापों के अनुसार हमसे व्यवहार नहीं किया, और न ही हमारे अधर्म के कामों के अनुसार हमें बदला दिया है। आकाश पृथ्वी से जितना ऊँचा है, उसका भय माननेवालों पर उसकी करुणा उतनी ही महान है।
Luka भजन संहिता 103:10-11
8
भजन संहिता 103:19
यहोवा ने अपना सिंहासन स्वर्ग में स्थापित किया है; और उसके राज्य की प्रभुता पूरी सृष्टि पर है।
Luka भजन संहिता 103:19