1
उत्पत्ति 50:20
नवीन हिंदी बाइबल
HSB
तुम लोग तो मेरे साथ बुराई करना चाहते थे, परंतु परमेश्वर ने उसी को भलाई में बदलने का विचार किया, ताकि बहुत से लोगों के प्राण बच जाएँ, जैसा कि आज प्रकट है।
Kokisana
Luka उत्पत्ति 50:20
2
उत्पत्ति 50:19
परंतु यूसुफ ने उनसे कहा, “मत डरो, क्या मैं परमेश्वर के स्थान पर हूँ?
Luka उत्पत्ति 50:19
3
उत्पत्ति 50:21
इसलिए अब डरो मत, मैं तुम्हारी और तुम्हारे बाल-बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करता रहूँगा।” इस प्रकार उसने उन्हें शांति दी और उनसे कोमलता से बातें कीं।
Luka उत्पत्ति 50:21
4
उत्पत्ति 50:17
‘तुम लोग यूसुफ से यह कहना : मेरी विनती है कि तू अपने भाइयों के अपराध और उनके पाप को क्षमा कर, क्योंकि उन्होंने तुझसे बुराई की थी।’ इसलिए तू अब अपने पिता के परमेश्वर के दासों का अपराध क्षमा कर।” उनकी ये बातें सुनकर यूसुफ रो पड़ा।
Luka उत्पत्ति 50:17
5
उत्पत्ति 50:24
यूसुफ ने अपने भाइयों से कहा, “मैं तो मरने पर हूँ; परंतु परमेश्वर निश्चय तुम्हारी सुधि लेगा, और तुम्हें इस देश से निकालकर उस देश में पहुँचा देगा, जिसकी उसने अब्राहम, इसहाक, और याकूब से शपथ खाई थी।”
Luka उत्पत्ति 50:24
6
उत्पत्ति 50:25
फिर यूसुफ ने इस्राएलियों को यह कहकर शपथ खिलाई, “जब परमेश्वर तुम्हारी सुधि ले, तो मेरी हड्डियों को यहाँ से उस देश में ले जाना।”
Luka उत्पत्ति 50:25
7
उत्पत्ति 50:26
यूसुफ एक सौ दस वर्ष का होकर मर गया, और उसके शव पर सुगंधित द्रव्यों का लेप लगाकर उसे मिस्र में एक संदूक में रखा गया।
Luka उत्पत्ति 50:26