1
उत्पत्ति 45:5
नवीन हिंदी बाइबल
HSB
अब तुम लोग न तो दुःखी होओ, और न ही अपने आप पर क्रोध करो कि तुमने मुझे यहाँ आनेवालों के हाथ बेच डाला था; क्योंकि परमेश्वर ने तुम्हारे प्राण बचाने के लिए मुझे तुमसे पहले यहाँ भेज दिया है।
Kokisana
Luka उत्पत्ति 45:5
2
उत्पत्ति 45:8
इसलिए अब मुझे यहाँ भेजनेवाले तुम नहीं बल्कि परमेश्वर है। उसने मुझे फ़िरौन के लिए पिता समान, और उसके समस्त घराने का स्वामी, तथा सारे मिस्र देश का शासक बना दिया है।
Luka उत्पत्ति 45:8
3
उत्पत्ति 45:7
परमेश्वर ने मुझे तुमसे पहले इसलिए भेजा कि पृथ्वी पर तुम्हारा वंश बचा रहे, और इस बड़े छुटकारे के द्वारा तुम्हारे प्राण बचाए जाएँ।
Luka उत्पत्ति 45:7
4
उत्पत्ति 45:4
फिर यूसुफ ने अपने भाइयों से कहा, “मेरे निकट आओ,” और वे उसके निकट गए। उसने कहा, “मैं तुम्हारा भाई यूसुफ हूँ, जिसे तुमने मिस्र आनेवालों के हाथ बेच डाला था।
Luka उत्पत्ति 45:4
5
उत्पत्ति 45:6
पिछले दो वर्षों से इस देश में अकाल है, और अभी ऐसे पाँच वर्ष और होंगे जिनमें न तो हल चलेगा और न ही फसल काटी जाएगी।
Luka उत्पत्ति 45:6
6
उत्पत्ति 45:3
तब यूसुफ ने अपने भाइयों से कहा, “मैं यूसुफ हूँ! क्या मेरा पिता अब तक जीवित है?” परंतु उसके भाई उसे इसका उत्तर न दे सके, क्योंकि वे उसके सामने घबरा गए थे।
Luka उत्पत्ति 45:3