1
निर्गमन 4:11-12
नवीन हिंदी बाइबल
HSB
यहोवा ने उससे कहा, “मनुष्य का मुँह किसने बनाया है? और मनुष्य को गूँगा, या बहरा, या देखनेवाला, या अंधा कौन बनाता है? क्या मैं यहोवा ही ऐसा नहीं करता? अब जा, मैं तेरे साथ रहूँगा और जो कुछ तुझे कहना है, वह सिखाऊँगा।”
Kokisana
Luka निर्गमन 4:11-12
2
निर्गमन 4:10
मूसा ने यहोवा से कहा, “हे मेरे प्रभु, मैं कभी बोलने में निपुण नहीं रहा, न तो पहले था, और न अब हूँ जब से तू अपने दास से बातें करने लगा है। मैं तो बोलने और बात करने में धीमा हूँ।”
Luka निर्गमन 4:10
3
निर्गमन 4:14
तब यहोवा का क्रोध मूसा पर भड़क उठा और उसने कहा, “क्या लेवीवंशी हारून तेरा भाई नहीं है? मैं जानता हूँ कि वह बोलने में निपुण है। देख, वह तुझसे मिलने आ रहा है, और जब वह तुझे देखेगा तो अपने मन में आनंदित होगा।
Luka निर्गमन 4:14