성경 앱 로고
검색 아이콘

रोमियो 3

3
परमेसर बिसवासजोग है
1तौ यहूदी होनै को का फाएदा या खतना को का फाएदा? 2हर तरै सै भौत फाएदा है। पैले तौ जौ कै परमेसर के बचन उनकै सौंपे गए हैं। 3अगर कुछ धोकेबाज लिकरे बी तौ का भओ? उनके धोको दैनै सै का परमेसर बिसवास के लायक ना रैहगो? 4बिलकुल ना! पर अगर हर एक आदमी झूँटो बी है, तौबी परमेसर सच्‍चो है जैसो लिखो है, “जिस्सै तू अपनी बातौं मै धरमी ठैरै और जब तेरो नियाय होगो तौ तू जै पाय।” 5इसताँई अगर हमरे बुरे काम परमेसर के अच्‍छे काम कै दिखामै हैं, तौ हम का करैं? मैं आदमी की सोच के हिसाब सै कैरओ हौं कै, का परमेसर को हमरे ऊपर घुस्सा कन्‍नो, गलत है? 6बिलकुल ना! ना तौ परमेसर कैसे दुनिया को नियाय करैगो?
7अगर मेरे झूँट के बजै सै परमेसर की सच्‍चाई और बाकी महिमा कै बढ़ाबो मिलो है, तौ पापी के हाँई मैंकै दोसी काए ठैराओ जावै है? 8“अगर ऐंसी बात है, तौ हम बुराई काए ना करैं, जिस्सै भलाई पैदा हो?” हम ऐंसी बात कैह रए हैं, जौ बोलकै कुछ लोग हमरे ऊपर दोस लगाबै हैं और हमरी बेजती करै हैं, और इन लोगौ कै जैसी सजा मिलनी चँईऐ, बैसेई सजा इनकै मिलैगी।
कोई बी धरमी ना है
9तौ फिर का भओ? का हम यहूदी लोग गैर यहूदी लोगौ सै अच्‍छे हैं? बिलकुल ना, कैसेकै हमनै जौ दिखार खाओ है कै चाँहे हम यहूदी हौं या गैर यहूदी सबके सब पाप के बस मै हैं। 10जैसो पबित्‍तर सास्तर मै लिखो है,
“कोई बी धरमी ना रैहओ, एक बी ना
11कोई बी समजदार ना है,
कोई बी परमेसर कै ढूंड़नै बारो ना है।
12सब भटक गए हैं,
सबके सब निकम्मे बन गए हैं,
कोई भलाई कन्‍नै बारो ना है, एक बी ना।”
13“उनको मौह खुली भई कबर है,
उनौनै अपनी जीबौं सै छल करो है,
उनके ओठौं मै साँप को बिस है।
14उनको मौह सराप और बुरी बातौं सै भरो है।”
15“उनके पाँऐ खून कन्‍नै के ताँई भाजैं हैं।
16उनके रस्तौं मै नास और मुसीबत है।
17उनौनै सान्‍ति को रस्ता ना जानो।
18उसके मन मै परमेसर को डर ना रैहबै है।”
19हम जानै हैं कै नियम जो कुछ कैबै है, बौ उनई लोगौं सै कैबै है जो नियम कै मानै हैं, इसताँई कै हर एक मौह बन्‍द करो जा सकै और सैरी दुनिया के लोगौं कै परमेसर के सामने अपनो अपनो हिसाब देनो होगो। 20#गला 2:16कैसेकै नियम के कामौ सै कोई आदमी परमेसर के सामने धरमी ना ठैरैगो, पर नियम सै पाप की पैचान होवै है।
बिसवास दुआरा धरमी बन्‍नो
21पर अब बिना नियम के परमेसर लोगौ कै कैसे धरमी बनाबै है जौ बात परकट भई है, इसकी गभाई नियम और नबी देवै हैं। 22#गला 2:16ईसु मसी मै बिसवास कन्‍नै सै परमेसर सबई बिसवासी लोगौ कै धरमी बनाबै है। इसमै कोई फरक ना है। 23कैसेकै सब लोगौ नै पाप करो है और परमेसर की महिमा कै पा ना सके। 24ईसु मसी मै जो छुटकारो है उस छुटकारे की बजै सै परमेसर हमकै अपनी किरपा सै मुफत मै धरमी बना रओ है। 25परमेसर नै अपनो नियाय कै दिखानै के ताँई ईसु मसी कै बलि होनै के ताँई दओ जिस्सै उसकी मौत के ऊपर बिसवास कन्‍नै सै लोगौ कै पाप की माफी मिलै। कैसेकै परमेसर नै अपने सबर के बजै सै लोगौ के पैले करे भए पापौं की सजा ना दई। 26जौ उसनै इसताँई करो कै इस टैम मै उसकी धारमिकता परकट होए, कै जिस्सै बौ खुद बी धरमी ठैरै, और जो ईसु के ऊपर बिसवास करै है, उसकै बी धरमी ठैरानै बारो हो।
27तौ फिर घमंड कन्‍नो कहाँ रैहओ? बौ तौ खतम हो गओ। पर किस बजै सै? का करमौं के बजै सै? ना! पर बिसवास के नियम सै। 28कैसेकै हम मानै हैं कै आदमी नियम के कामौ सै ना, पर बिसवास सै धरमी ठैराओ जावै है। 29का परमेसर सिरप यहूदिऔं कोई परमेसर है? का बौ गैर यहूदिऔं को ना है? पर हाँ! बौ गैर यहूदिऔं को बी परमेसर है। 30#गला 3:20परमेसर एकई है। इसताँई जिनको खतना भओ है उनकै बिसवास के दुआराई धरमी ठैरागो, और जो गैर यहूदी हैं उनकै बी बिसवास के दुआराई धरमी ठैरागो। 31तौ का हम बिसवास के दुआरा परमेसर के नियम कै तोड़ै हैं? बिलकुल ना! बलकन हम तौ नियम कै और बी जादा अच्‍छे सै मानै हैं।

선택된 구절:

रोमियो 3: TKB

하이라이트

복사

비교

공유

None

모든 기기에 하이라이트를 저장하고 싶으신가요? 회원가입 혹은 로그인하세요