Akara Njirimara YouVersion
Akara Eji Eme Ọchịchọ

लेवी 12

12
प्रसूता का शुद्धीकरण
1यहोवाह ने मोशेह को कहा, 2“इस्राएल की प्रजा को यह आदेश दो: ‘जब कोई स्त्री पुत्र को जन्म दें, तो वह सात दिन के लिए अशुद्ध रहेंगी, जैसे ऋतुस्राव में अशुद्ध रहती हैं. 3आठवें दिन उस बालक की खाल का ख़तना कर दिया जाए. 4वह स्त्री रक्तस्राव के नियत तैंतीस दिन तक शुद्ध होने की क्रिया में रहेंगी, जब तक उनके शुद्ध होने के दिन पूरे न हो जाएं, वह न तो किसी पवित्र वस्तु को छुएंगी और न ही पवित्र निवास में प्रवेश करेंगी. 5किंतु यदि वह पुत्री को जन्म दें, तो वह दो सप्‍ताह तक अशुद्ध रहेंगी, जैसे वह ऋतुस्राव में होती हैं. वह स्त्री रक्तस्राव के नियत छियासठ दिन तक शुद्ध होने की क्रिया में रहेंगी.
6“ ‘जब उस स्त्री की शुद्ध होने की क्रिया पूर्ण हो जाए, चाहे वह पुत्र के लिए हो अथवा पुत्री के लिए, वह मिलनवाले तंबू के द्वार पर पुरोहित के सामने होमबलि के लिए एक वर्ष का मेमना तथा पापबलि के लिए एक कबूतर का बच्चा अथवा एक कपोत का बच्चा लेकर आएं. 7तब पुरोहित इसे उन स्त्री के प्रायश्चित्त पूरा करने के लिए यहोवाह को भेंट करें; और वह अपने रक्तस्राव से शुद्ध हो जाएंगी.
“ ‘यह विधि हर एक प्रसूता के लिए है, चाहे वह पुत्र को जन्में अथवा पुत्री को. 8किंतु यदि वह स्त्री एक मेमना खरीदने में असमर्थ हैं, तो वह दो कपोत अथवा दो कबूतर के बच्‍चे लेकर आएं; एक होमबलि के लिए और अन्य पापबलि के लिए. इस प्रकार पुरोहित उस स्त्री के लिए प्रायश्चित्त पूरा करें और वह स्त्री पवित्र हो जाएंगी.’ ”

Nke Ahọpụtara Ugbu A:

लेवी 12: HCV

Mee ka ọ bụrụ isi

Mapịa

Lee anya n'etiti ihe abụọ

Kesaa

None

Ịchọrọ ka echekwaara gị ihe ndị gasị ị mere ka ha pụta ìhè ná ngwaọrụ gị niile? Debanye aha gị ma ọ bụ mee mbanye