Akara Njirimara YouVersion
Akara Eji Eme Ọchịchọ

उत्पत्ति 49

49
अपने पुत्रों के संबंध में इस्राएल की भविष्यवाणी
1तब याकोब ने अपने बेटों को बुलाकर उनसे कहा: “आप सब एक साथ आइए, ताकि मैं आप लोगों को बता सकूं कि आनेवाले दिनों में आप लोगों के साथ क्या-क्या होगा.
2“याकोब के पुत्रो,
सुनिए तथा अपने पिता इस्राएल की बातों पर ध्यान दीजिए.
3“रियूबेन, आप तो मेरे बड़े बेटे,
मेरे बल एवं मेरे पौरुष के फल हैं,
प्रतिष्ठा और शक्ति के उत्तम भाग आप ही हैं.
4जो अशांत पानी के समान उग्र हैं,
इसलिये आप महान न बनेंगे,
क्योंकि आपने अपने पिता के बिछौने को अशुद्ध किया.
5“शिमओन तथा लेवी भाई-भाई हैं;
उनकी तलवारें हिंसा का साधन हैं.
6ऐसा कभी न हो कि मुझे उनकी सभा में जाना पड़े,
मैं उनकी सभाओं से न जुडूं,
क्योंकि गुस्से में उन्होंने मनुष्यों को मार डाला
तथा सनक में उन्होंने बैलों की नसें काट दीं.
7शापित है उनका क्रोध जो भीषण है और उनका ऐसा गुस्सा,
जो निर्दयी और क्रूर है!
मैं उन्हें याकोब में बांट दूंगा.
और उन्हें इस्राएल में तितर-बितर कर दूंगा.
8“यहूदाह, आपके भाई आपकी प्रशंसा करेंगे;
आपका हाथ आपके शत्रुओं की गर्दन पर पड़ेगा;
आपके पिता की अन्य संतानें आपके सम्मान में झुक जाएंगी.
9यहूदाह तो जवान सिंह के समान हैं;
हे मेरे पुत्र, आप अपने शिकार पर खड़े शेर के समान हैं
जो आराम करने के लिए लेटते हैं,
किनमें उन्हें छेड़ने का साहस है?
10यहूदाह से राजदंड कभी भी अलग न होगा
और न ही उनके वंश से शासन का राजदंड, दूर होगा,
जब तक वह न आ जाएं जो उसका हकदार है, और
राज्य-राज्य के लोग उनके अधीन रहेंगे.
11अपने गधे को दाखलता से बांध देते हैं,
तथा गधे के बच्‍चे को उत्तम दाखलता पर बांधेंगे;
उन्होंने अपना वस्त्र दाखमधु में धोया है,
तथा बाहरी वस्त्र दाखरस में धोया है.
12उनकी आंखें दाखमधु से चमकीली तथा,
उनके दांत दूध से भी अधिक सफेद होंगे.
13“ज़ेबुलून सागर के किनारे रहेंगे
और इनका समुद्री तट जहाजों के लिए सुरक्षित होगा,
और उनकी सीमा सीदोन देश तक फैल जायेगी.
14“इस्साखार एक बलवंत गधा हैं,
वह पशुओं के बाड़े के बीच रहते हैं.
15जब उन्होंने देखा कि आराम करने की जगह ठीक है,
कि भूमि सुखदाई है,
तब उन्होंने अपने कंधे को बोझ उठाने के लिए झुका दिया
और वह बेगार के दास बन जाएंगे.
16“दान अपने लोगों का न्याय
इस्राएल के एक गोत्र जैसा करेंगे.
17दान मार्ग के एक सांप होंगे,
पथ पर एक सर्प!
वह घोड़े की एड़ी को डसते हैं,
और सवार अचानक गिर जाते हैं.
18“हे यहोवाह, मैं आपके उद्धार की बाट जोहता हूं.
19“गाद पर छापामार छापा मारेंगे,
किंतु वह भी उनकी एड़ी पर मारेंगे.
20“आशेर का अन्‍न बहुत उत्तम होगा
और वह राजसी भोजन उपलब्ध कराएंगे.
21“नफताली छोड़ी हुई हिरणी के समान हैं जो
सुंदर बच्चों को जन्म देती है.
22“योसेफ़ तो फल से भरी एक शाखा हैं
जो सोते के पास लगी हुई फलवंत लता की
एक शाखा हैं जो बाड़े के सहारे चढ़ी हैं.
23धनुष चलानेवाले ने धनुष चलाया
उन्होंने दुश्मनी से उस पर तीर छोड़ा.
24परंतु उनका धनुष दृढ़ रहा,
उनकी बांहें मजबूत रहीं,
यह याकोब के सर्वशक्तिमान परमेश्वर की ओर से था,
जो इस्राएल के चरवाहे तथा चट्टान हैं.
25आपके पिता के परमेश्वर की ओर से,
जो आपके सहायक हैं तथा उन सर्वशक्तिमान से
जो स्वर्गीय आशीषों से आपको आशीषित करेंगे,
वे आशीषें, जो नीचे गहराइयों से आती हैं,
स्तनों तथा गर्भ की आशीषें देंगे.
26आपके पिता की आशीषें तो मेरे पूर्वजों के पहाड़ों से बढ़कर हैं
ये अनंत पर्वतों से संबंधित आशीषों से बढ़कर हैं.
ये ही आशीषें योसेफ़ पर प्रकट होकर उनके सिर का मुकुट बनें,
जो सब भाइयों से प्रतिष्ठित हुए हैं.
27“बिन्यामिन एक क्रूर भेड़िया हैं;
सवेरे वह अहेर का सेवन करते हैं,
शाम को वह लूट सामग्री बांटा करते हैं.”
28ये सभी इस्राएल के बारह गोत्र हैं, उनके पिता ने उनके बारे में तब कहा जब वह उन्हें आशीष दे रहे थे, और उनमें से एक-एक को इन्हीं वचनों से आशीष दी.
याकोब की मृत्यु
29तब इस्राएल ने कहा, “मुझे मेरे पूर्वजों की उसी गुफ़ा में दफनाएं, जो एफ्रोन हित्ती के खेत में है, 30कनान देश में उस कब्रस्थान में, जो माखपेलाह के खेत में, ममरे के पास है, जिसे अब्राहाम ने हित्ती एफ्रोन से खरीदा था. 31वहां उन्होंने अब्राहाम तथा उनकी पत्नी साराह को दफनाया था, वहीं उन्होंने यित्सहाक तथा उनकी पत्नी रेबेकाह को दफनाया तथा वहीं मैंने लियाह को भी दफनाया है; 32वह खेत गुफ़ा सहित हित्तियों से अब्राहाम ने खरीदा गया है.”
33जब याकोब अपने पुत्रों को ये आदेश दे चुके, तब उन्होंने अपने पैर अपने बिछौने पर कर लिए तथा आखिरी सांस ली, वे अपने पूर्वजों से जा मिले.

Nke Ahọpụtara Ugbu A:

उत्पत्ति 49: HCV

Mee ka ọ bụrụ isi

Mapịa

Lee anya n'etiti ihe abụọ

Kesaa

None

Ịchọrọ ka echekwaara gị ihe ndị gasị ị mere ka ha pụta ìhè ná ngwaọrụ gị niile? Debanye aha gị ma ọ bụ mee mbanye