रूत 2:1-2 - Compare All Versions

रूत 2:1-2 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

नाओमी के पति का एक रिश्‍तेदार था। उसका नाम बोअज था। उसके पास अपार धन-सम्‍पत्ति थी। वह एलीमेलक के परिवार का था। मोआबी रूत ने नाओमी से कहा, ‘खेत में सिला बीनने के लिए मुझे जाने दीजिए। जो फसल काटनेवाला मुझ पर कृपा-दृष्‍टि करेगा, उसके पीछे-पीछे मैं सिला बीनूँगी।’ नाओमी ने उससे कहा, ‘जा, मेरी पुत्री!’

रूत 2:1-2 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

नाओमी के पति एलीमेलेक के कुल में उसका एक बड़ा धनी कुटुम्बी था, जिसका नाम बोअज़ था। मोआबिन रूत ने नाओमी से कहा, “मुझे किसी खेत में जाने दे, कि जो मुझ पर अनुग्रह की दृष्‍टि करे, उसके पीछे पीछे मैं सिला बीनती जाऊँ।” उसने कहा, “चली जा, बेटी।”

रूत 2:1-2 HHBD (Hindi Holy Bible)

नाओमी के पति एलीमेलेक के कुल में उसका एक बड़ा धनी कुटुम्बी था, जिसका नाम बोअज था। और मोआबिन रूत ने नाओमी से कहा, मुझे किसी खेत में जाने दे, कि जो मुझ पर अनुग्रह की दृष्टि करे, उसके पीछे पीछे मैं सिला बीनती जाऊं। उसने कहा, चली जा, बेटी।

शेयर
रूत 2 HHBD

रूत 2:1-2 HERV (पवित्र बाइबल)

बेतलेहेम में एक धनी पुरुष रहता था। उसका नाम बोअज़ था। बोअज़ एलीमेलेक परिवार से नाओमी के निकट सम्बन्धियों में से एक था। एक दिन रूत ने (मोआबी स्त्री) नाओमी से कहा, “मैं सोचती हूँ कि मैं खेतों में जाऊँ। हो सकता है कि कोई ऐसा व्यक्ति मुझे मिले जो मुझ पर दया करके, मेरे लिए उस अन्न को इकट्ठा करने दे जिसे वह अपने खेत में छोड़ रहा हो।” नाओमी ने कहा, “पुत्री, ठीक है, जाओ।”

शेयर
रूत 2 HERV

रूत 2:1-2 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

नाओमी के पति एलीमेलेक के कुल में उसका एक बड़ा धनी कुटुम्बी था, जिसका नाम बोअज था। मोआबिन रूत ने नाओमी से कहा, “मुझे किसी खेत में जाने दे, कि जो मुझ पर अनुग्रह की दृष्टि करे, उसके पीछे-पीछे मैं सिला बीनती जाऊँ।” उसने कहा, “चली जा, बेटी।”

शेयर
रूत 2 IRVHIN

रूत 2:1-2 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

नावोमी के पति के एक रिश्तेदार थे, जिनका नाम बोअज़ था. वह एलिमेलेख के परिवार से एक नामी और धनी व्यक्ति थे. मोआबी रूथ ने नावोमी से पूछा, “क्या आप मुझे अनुमति देंगी कि मैं खेतों में किसी ऐसे व्यक्ति के पीछे जाकर, जो मुझे इसकी अनुमति दे दें कि गिरी हुई सिल्ला इकट्ठी करूं?” नावोमी ने उत्तर दिया, “जाइए, मेरी बेटी.”

शेयर
रूत 2 HCV