रूत 2:1,20 - सभी संस्करणों की तुलना करें
रूत 2:1 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नाओमी के पति का एक रिश्तेदार था। उसका नाम बोअज था। उसके पास अपार धन-सम्पत्ति थी। वह एलीमेलक के परिवार का था।
रूत 2:20 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नाओमी ने अपनी बहू से कहा, ‘जीवितों और मृतकों दोनों पर करुणा करनेवाला प्रभु, बोअज को आशिष दे।’ नाओमी ने आगे कहा, ‘बोअज हमारा सम्बन्धी है। वह हमारे निकट कुटुम्बियों में से एक है, जिन पर हमारी देखभाल करने का दायित्व है।’
रूत 2:1 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
नाओमी के पति एलीमेलेक के कुल में उसका एक बड़ा धनी कुटुम्बी था, जिसका नाम बोअज़ था।
रूत 2:20 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
नाओमी ने अपनी बहू से कहा, “वह यहोवा की ओर से आशीष पाए, क्योंकि उसने न तो जीवित पर से और न मरे हुओं पर से अपनी करुणा हटाई!” फिर नाओमी ने उससे कहा, “वह पुरुष तो हमारा एक कुटुम्बी है, वरन् उनमें से है जिनको हमारी भूमि छुड़ाने का अधिकार है।”
रूत 2:1 HHBD (Hindi Holy Bible)
नाओमी के पति एलीमेलेक के कुल में उसका एक बड़ा धनी कुटुम्बी था, जिसका नाम बोअज था।
रूत 2:20 HHBD (Hindi Holy Bible)
नाओमी ने अपनी बहू से कहा, वह यहोवा की ओर से आशीष पाए, क्योंकि उसने न तो जीवित पर से और न मरे हुओं पर से अपनी करूणा हटाई! फिर नाओमी ने उस से कहा, वह पुरूष तो हमारा कुटुम्बी है, वरन उन में से है जिन को हमारी भूमि छुड़ाने का अधिकार है।
रूत 2:1 HERV (पवित्र बाइबल)
बेतलेहेम में एक धनी पुरुष रहता था। उसका नाम बोअज़ था। बोअज़ एलीमेलेक परिवार से नाओमी के निकट सम्बन्धियों में से एक था।
रूत 2:20 HERV (पवित्र बाइबल)
नाओमी ने अपनी पुत्रवधु से कहा, “यहोवा उसे आशीर्वाद दे। याहोवा सभी पर दया करता रहता है चाहे वे जीवित हों या मृत हों।” तब नाओमी ने अपनी पुत्रवधु से कहा, “बोअज़ हमारे सम्बन्धियों में से एक है। बोअज हमारे संरक्षकों में से एक है।”
रूत 2:1 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
नाओमी के पति एलीमेलेक के कुल में उसका एक बड़ा धनी कुटुम्बी था, जिसका नाम बोअज था।
रूत 2:20 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
नाओमी ने अपनी बहू से कहा, “वह यहोवा की ओर से आशीष पाए, क्योंकि उसने न तो जीवित पर से और न मरे हुओं पर से अपनी करुणा हटाई!” फिर नाओमी ने उससे कहा, “वह पुरुष तो हमारा एक कुटुम्बी है, वरन् उनमें से है जिनको हमारी भूमि छुड़ाने का अधिकार है।”
रूत 2:1 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
नावोमी के पति के एक रिश्तेदार थे, जिनका नाम बोअज़ था. वह एलिमेलेख के परिवार से एक नामी और धनी व्यक्ति थे.
रूथ 2:20 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
तब नावोमी ने रूथ से कहा, “वह यहोवाह की ओर से आशीष पाए, जो न तो जीवितों को अपनी कृपा से दूर रखते हैं, और न मरे हुओं को.” नावोमी ने यह भी कहा, “वह व्यक्ति हमारे नज़दीकी रिश्तेदार हैं; हमारे एक छुड़ाने वाले भी.”