Skip to content
बाइबल ऐप लोगो

रोमियों 3:7 - सभी संस्करणों की तुलना करें

रोमियों 3:7 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

परन्‍तु यदि मेरी असत्‍यवादिता परमेश्‍वर की सत्‍यप्रियता और उसकी महिमा को बढ़ावा देती है, तो पापी की तरह मुझे क्‍यों दण्‍डनीय ठहराया जाता है?

रोमियों 3:7 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

यदि मेरे झूठ के कारण परमेश्‍वर की सच्‍चाई उसकी महिमा के लिये, अधिक करके प्रगट हुई तो फिर क्यों पापी के समान मैं दण्ड के योग्य ठहराया जाता हूँ?

रोमियों 3:7 HHBD (Hindi Holy Bible)

यदि मेरे झूठ के कारण परमेश्वर की सच्चाई उस को महिमा के लिये अधिक करके प्रगट हुई, तो फिर क्यों पापी की नाईं मैं दण्ड के योग्य ठहराया जाता हूं?

रोमियों 3:7 HERV (पवित्र बाइबल)

किन्तु तुम कह सकते हो: “जब मेरी मिथ्यापूर्णता से परमेश्वर की सत्यपूर्णता और अधिक उजागर होती है तो इससे उसकी महिमा ही होती है, फिर भी मैं दोषी करार क्यों दिया जाता हूँ?”

रोमियों 3:7 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

यदि मेरे झूठ के कारण परमेश्वर की सच्चाई उसकी महिमा के लिये अधिक करके प्रगट हुई, तो फिर क्यों पापी के समान मैं दण्ड के योग्य ठहराया जाता हूँ?

रोमियों 3:7 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

यदि मेरे झूठ के कारण परमेश्वर का सच उनकी महिमा के लिए अधिक करके प्रकट होता है तो अब भी मुझे पापी घोषित क्यों किया जा रहा है?