रोमियों 13:3 - सभी संस्करणों की तुलना करें
रोमियों 13:3 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शासक सत्कर्म करने वालों में नहीं, बल्कि कुकर्म करने वालों में भय उत्पन्न करते हैं। क्या तुम अधिकारियों के भय से मुक्त रहना चाहते हो? तो सत्कर्म करते रहो और वे तुम्हारी प्रशंसा करेंगे
रोमियों 13:3 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि हाकिम अच्छे काम के नहीं, परन्तु बुरे काम के लिये डर का कारण है; अत: यदि तू हाकिम से निडर रहना चाहता है, तो अच्छा काम कर, और उसकी ओर से तेरी सराहना होगी
रोमियों 13:3 HHBD (Hindi Holy Bible)
क्योंकि हाकिम अच्छे काम के नहीं, परन्तु बुरे काम के लिये डर का कारण हैं; सो यदि तू हाकिम से निडर रहना चाहता है, तो अच्छा काम कर और उस की ओर से तेरी सराहना होगी
रोमियों 13:3 HERV (पवित्र बाइबल)
अब देखो कोई शासक, उस व्यक्ति को, जो नेकी करता है, नहीं डराता बल्कि उसी को डराता है, जो बुरे काम करता है। यदि तुम सत्ता से नहीं डरना चाहते हो, तो भले काम करते रहो। तुम्हें सत्ता की प्रशंसा मिलेगी।
रोमियों 13:3 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि अधिपति अच्छे काम के नहीं, परन्तु बुरे काम के लिये डर का कारण है; क्या तू अधिपति से निडर रहना चाहता है, तो अच्छा काम कर और उसकी ओर से तेरी सराहना होगी
रोमियों 13:3 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा अच्छे काम के लिए नहीं परंतु बुरे काम के लिए भय के कारण हैं. क्या आप अधिकारियों से निर्भय रहना चाहते हैं? तो वही कीजिए, जो उचित है. इस पर आप लोगों को अधिकारी की सराहना प्राप्त होगी