रोमियों 1:9 - सभी संस्करणों की तुलना करें
रोमियों 1:9 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जिस परमेश्वर की उपासना मैं उसके पुत्र के शुभ समाचार द्वारा सारे हृदय से करता हूँ, वही मेरा साक्षी है कि मैं अपनी प्रार्थनाओं में आप लोगों को निरन्तर स्मरण करता हूँ
रोमियों 1:9 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परमेश्वर जिसकी सेवा मैं अपनी आत्मा से उसके पुत्र के सुसमाचार के विषय में करता हूँ, वही मेरा गवाह है कि मैं तुम्हें किस प्रकार लगातार स्मरण करता रहता हूँ
रोमियों 1:9 HHBD (Hindi Holy Bible)
परमेश्वर जिस की सेवा मैं अपनी आत्मा से उसके पुत्र के सुसमाचार के विषय में करता हूं, वही मेरा गवाह है; कि मैं तुम्हें किस प्रकार लगातार स्मरण करता रहता हूं।
रोमियों 1:9 HERV (पवित्र बाइबल)
प्रभु जिसकी सेवा उसके पुत्र के सुसमाचार का उपदेश देते हुए मैं अपने हृदय से करता हूँ, प्रभु मेरा साक्षी है, कि मैं तुम्हें लगातार याद करता रहता हूँ।
रोमियों 1:9 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परमेश्वर जिसकी सेवा मैं अपनी आत्मा से उसके पुत्र के सुसमाचार के विषय में करता हूँ, वही मेरा गवाह है, कि मैं तुम्हें किस प्रकार लगातार स्मरण करता रहता हूँ
रोमियों 1:9 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
परमेश्वर, जिनके पुत्र के सुसमाचार का प्रचार मैं पूरे हृदय से कर रहा हूं, मेरे गवाह हैं कि मैं आप सभी को अपनी प्रार्थनाओं में कैसे लगातार याद किया करता हूं