प्रकाशन 3:5 - Compare All Versions
प्रकाशन 3:5 HERV (पवित्र बाइबल)
जो विजयी होगा वह इसी प्रकार श्वेत वस्त्र धारण करेगा। मैं जीवन की पुस्तक से उसका नाम नहीं मिटाऊँगा, बल्कि मैं तो उसके नाम को अपने परम पिता और उसके स्वर्गदूतों के सम्मुख मान्यता प्रदान करूँगा।
प्रकाशन 3:5 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“यदि तुम विजय प्राप्त करोगे तो तुम भी उनके समान उजले वस्त्र पहनोगे। मैं जीवन-ग्रन्थ में से तुम्हारा नाम नहीं मिटाऊंगा, बल्कि अपने पिता और उसके स्वर्गदूतों के सामने तुम्हारा नाम स्वीकार करूंगा।
प्रकाशन 3:5 HHBD (Hindi Holy Bible)
जो जय पाए, उसे इसी प्रकार श्वेत वस्त्र पहिनाया जाएगा, और मैं उसका नाम जीवन की पुस्तक में से किसी रीति से न काटूंगा, पर उसका नाम अपने पिता और उसके स्वर्गदूतों के साम्हने मान लूंगा।
प्रकाशन 3:5 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो जय पाए उसे इसी प्रकार श्वेत वस्त्र पहिनाया जाएगा, और मैं उसका नाम जीवन की पुस्तक में से किसी रीति से न काटूँगा; पर उसका नाम अपने पिता और उसके स्वर्गदूतों के सामने मान लूँगा।
प्रकाशन 3:5 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो जय पाए, उसे इसी प्रकार श्वेत वस्त्र पहनाया जाएगा, और मैं उसका नाम जीवन की पुस्तक में से किसी रीति से न काटूँगा, पर उसका नाम अपने पिता और उसके स्वर्गदूतों के सामने मान लूँगा। (प्रका. 21:27)
प्रकाशन 3:5 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
जो विजयी होंगे, उन्हें मैं सफेद वस्त्रों में सुसज्जित करूंगा. मैं उनका नाम जीवन की पुस्तक में से न मिटाऊंगा. मैं उनका नाम अपने पिता के सामने तथा उनके स्वर्गदूतों के सामने अंगीकार करूंगा.