भजन संहिता 67:4 - Compare All Versions

भजन संहिता 67:4 HERV (पवित्र बाइबल)

सभी राष्ट्र आनन्द मनावें और आनन्दिन हो! क्योंकि तू लोगों का न्याय निष्पक्ष करता। और हर राष्ट्र पर तेरा शासन है।

भजन संहिता 67:4 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

जातियाँ आनन्‍दित हो जयजयकार करें; क्‍योंकि तू निष्‍पक्षता से लोगों का न्‍याय, और पृथ्‍वी पर जातियों का मार्ग-दर्शन करता है। सेलाह

भजन संहिता 67:4 HHBD (Hindi Holy Bible)

राज्य राज्य के लोग आनन्द करें, और जयजयकार करें, क्योंकि तू देश देश के लोंगों का न्याय धर्म से करेगा, और पृथ्वी के राज्य राज्य के लोगों की अगुवाई करेगा॥

भजन संहिता 67:4 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

राज्य राज्य के लोग आनन्द करें, और जयजयकार करें, क्योंकि तू देश देश के लोगों का न्याय धर्म से करेगा, और पृथ्वी के राज्य राज्य के लोगों की अगुवाई करेगा। (सेला)

भजन संहिता 67:4 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

राज्य-राज्य के लोग आनन्द करें, और जयजयकार करें, क्योंकि तू देश-देश के लोगों का न्याय धर्म से करेगा, और पृथ्वी के राज्य-राज्य के लोगों की अगुआई करेगा। (सेला)

भजन संहिता 67:4 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

हर एक राष्ट्र उल्‍लसित होकर हर्षोल्लास में गाने लगे, क्योंकि आपका न्याय सभी के लिए खरा है और आप पृथ्वी के हर एक राष्ट्र की अगुवाई करते हैं.