भजन संहिता 52:5 - Compare All Versions

भजन संहिता 52:5 HERV (पवित्र बाइबल)

तुझे परमेश्वर सदा के लिए नष्ट कर देगा। वह तुझ पर झपटेगा और तुझे पकड़कर घर से बाहर करेगा। वह तुझे मारेगा और तेरा कोई भी वंशज नहीं रहेगा।

भजन संहिता 52:5 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

अरे अत्‍याचारी, परमेश्‍वर तुझे सदा के लिए धूल में मिला देगा, वह तुझे पकड़ कर तेरे निवास-स्‍थान से निकाल देगा; वह तुझे जीव-लोक से उखाड़ देगा। सेलाह

भजन संहिता 52:5 HHBD (Hindi Holy Bible)

हे ईश्वर तुझे सदा के लिये नाश कर देगा; वह तुझे पकड़ कर तेरे डेरे से निकाल देगा; और जीवतों के लोक में से तुझे उखाड़ डालेगा।

भजन संहिता 52:5 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

निश्‍चय ईश्‍वर तुझे सदा के लिये नष्‍ट कर देगा; वह तुझे पकड़कर तेरे डेरे से निकाल देगा; और जीवतों के लोक से तुझे उखाड़ डालेगा। (सेला)

भजन संहिता 52:5 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

निश्चय परमेश्वर तुझे सदा के लिये नाश कर देगा; वह तुझे पकड़कर तेरे डेरे से निकाल देगा; और जीवितों के लोक से तुझे उखाड़ डालेगा। (सेला)

भजन संहिता 52:5 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

यह सुनिश्चित है कि परमेश्वर ने आपके लिए स्थायी विनाश निर्धारित किया है: वह आपको उखाड़कर आपके निवास से दूर कर देंगे; परमेश्वर आपको जीव-लोक से उखाड़ देंगे.