भजन संहिता 112:1-2
भजन संहिता 112:1-2 Hindi Holy Bible (HHBD)
याह की स्तुति करो। क्या ही धन्य है वह पुरूष जो यहोवा का भय मानता है, और उसकी आज्ञाओं से अति प्रसन्न रहता है! उसका वंश पृथ्वी पर पराक्रमी होगा; सीधे लोगों की सन्तान आशीष पाएगी।
भजन संहिता 112:1-2 पवित्र बाइबल (HERV)
यहोवा की प्रशंसा करो! ऐसा व्यक्ति जो यहोवा से डरता है। और उसका आदर करता है। वह अति प्रसन्न रहेगा। परमेश्वर के आदेश ऐसे व्यक्ति को भाते हैं। धरती पर ऐसे व्यक्ति की संतानें महान होंगी। अच्छे व्यक्तियों कि संताने सचमुच धन्य होंगी।
भजन संहिता 112:1-2 पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI) (HINCLBSI)
प्रभु की स्तुति करो! धन्य है, वह मनुष्य जो प्रभु का भय मानता है, जो उसकी आज्ञाओं से बहुत प्रसन्न होता है। उसके वंशज पृथ्वी पर महान होंगे; सत्यनिष्ठ व्यक्ति की पीढ़ी आशिष पाएगी।
भजन संहिता 112:1-2 पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI) (HINOVBSI)
याह की स्तुति करो! क्या ही धन्य है वह पुरुष जो यहोवा का भय मानता है, और उसकी आज्ञाओं से अति प्रसन्न रहता है! उसका वंश पृथ्वी पर पराक्रमी होगा; सीधे लोगों की सन्तान आशीष पाएगी।