नीतिवचन 22:3-4 - Compare All Versions

नीतिवचन 22:3-4 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

चतुर मनुष्‍य खतरे को देख कर अपने को छिपा लेता है; पर भोला मनुष्‍य खतरे के मुंह में चला जाता है, और कष्‍ट भोगता है। जो मनुष्‍य नम्र है, और प्रभु की भक्‍ति करता है, उसको प्रतिफल में मिलता है: धन, सम्‍मान और दीर्घ जीवन।

नीतिवचन 22:3-4 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

चतुर मनुष्य विपत्ति को आते देखकर छिप जाता है; परन्तु भोले लोग आगे बढ़कर दण्ड भोगते हैं। नम्रता और यहोवा के भय मानने का फल धन, महिमा और जीवन होता है।

नीतिवचन 22:3-4 HHBD (Hindi Holy Bible)

चतुर मनुष्य विपत्ति को आते देख कर छिप जाता है; परन्तु भोले लोग आगे बढ़ कर दण्ड भोगते हैं। नम्रता और यहोवा के भय मानने का फल धन, महिमा और जीवन होता है।

नीतिवचन 22:3-4 HERV (पवित्र बाइबल)

कुशल जन जब किसी विपत्ति को देखता है, उससे बचने के लिये इधर उधर हो जाता किन्तु मूर्ख उसी राह पर बढ़ता ही जाता है। और वह इसके लिये दुःख ही उठाता है। जब व्यक्ति विनम्र होता है यहोवा का भय धन दौलत, आदर और जीवन उपजता है।

नीतिवचन 22:3-4 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

चतुर मनुष्य विपत्ति को आते देखकर छिप जाता है; परन्तु भोले लोग आगे बढ़कर दण्ड भोगते हैं। नम्रता और यहोवा के भय मानने का फल धन, महिमा और जीवन होता है।

नीतिवचन 22:3-4 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

चतुर व्यक्ति जोखिम को देखकर छिप जाते हैं, किंतु अज्ञानी आगे ही बढ़ते जाते हैं और यातना सहते हैं. विनम्रता तथा यहोवाह के प्रति श्रद्धा का प्रतिफल होता है, धन संपदा, सम्मान और जीवन.