फिलिप्पियों 2:3-4 - Compare All Versions
फिलिप्पियों 2:3-4 HERV (पवित्र बाइबल)
ईर्ष्या और बेकार के अहंकार से कुछ मत करो। बल्कि नम्र बनो तथा दूसरों को अपने से उत्तम समझो। तुममें से हर एक को चाहिए कि केवल अपना ही नहीं, बल्कि दूसरों के हित का भी ध्यान रखे।
फिलिप्पियों 2:3-4 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आप दलबन्दी तथा मिथ्याभिमान से दूर रहें। हर व्यक्ति नम्रतापूर्वक दूसरों को अपने से श्रेष्ठ समझे। कोई भी केवल अपने हित का नहीं, बल्कि दूसरों के हित का भी ध्यान रखे।
फिलिप्पियों 2:3-4 HHBD (Hindi Holy Bible)
विरोध या झूठी बड़ाई के लिये कुछ न करो पर दीनता से एक दूसरे को अपने से अच्छा समझो। हर एक अपनी ही हित की नहीं, वरन दूसरों की हित की भी चिन्ता करे।
फिलिप्पियों 2:3-4 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
विरोध या झूठी बड़ाई के लिये कुछ न करो, पर दीनता से एक दूसरे को अपने से अच्छा समझो। हर एक अपने ही हित की नहीं, वरन् दूसरों के हित की भी चिन्ता करे।
फिलिप्पियों 2:3-4 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
स्वार्थ या मिथ्यागर्व के लिये कुछ न करो, पर दीनता से एक दूसरे को अपने से अच्छा समझो। हर एक अपने ही हित की नहीं, वरन् दूसरों के हित की भी चिन्ता करे।
फिलिप्पियों 2:3-4 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
स्वार्थ और झूठी बड़ाई से कुछ भी मत कीजिए, परंतु विनम्रता के साथ आप लोगों में से प्रत्येक अपनी बजाय दूसरे को श्रेष्ठ समझिए. आप लोगों में से हर एक सिर्फ अपनी ही भलाई की नहीं परंतु दूसरों की भलाई का भी ध्यान रखिए.