मारकुस 11:25 - Compare All Versions

मारकुस 11:25 HERV (पवित्र बाइबल)

और जब कभी तुम प्रार्थना करते खड़े होते हो तो यदि तुम्हें किसी से कोई शिकायत है तो उसे क्षमा कर दो ताकि स्वर्ग में स्थित तुम्हारा परम पिता तुम्हारे पापों के लिए तुम्हें भी क्षमा कर दे।”

मारकुस 11:25 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

“जब तुम प्रार्थना के लिए खड़े हो और तुम्‍हें किसी से कोई शिकायत हो, तो उसे क्षमा कर दो, जिससे तुम्‍हारा स्‍वर्गिक पिता भी तुम्‍हारे अपराध क्षमा कर दे।”

मारकुस 11:25 HHBD (Hindi Holy Bible)

और जब कभी तुम खड़े हुए प्रार्थना करते हो, तो यदि तुम्हारे मन में किसी की ओर से कुछ विरोध, हो तो क्षमा करो: इसलिये कि तुम्हारा स्वर्गीय पिता भी तुम्हारे अपराध क्षमा करे॥

मारकुस 11:25 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

और जब कभी तुम खड़े हुए प्रार्थना करते हो तो यदि तुम्हारे मन में किसी के प्रति कुछ विरोध हो, तो क्षमा करो : इसलिये कि तुम्हारा स्वर्गीय पिता भी तुम्हारे अपराध क्षमा करे।

मारकुस 11:25 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

और जब कभी तुम खड़े हुए प्रार्थना करते हो, तो यदि तुम्हारे मन में किसी की ओर से कुछ विरोध हो, तो क्षमा करो: इसलिए कि तुम्हारा स्वर्गीय पिता भी तुम्हारे अपराध क्षमा करे।

मारकुस 11:25 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

इसी प्रकार, जब आप लोग प्रार्थना करें और आप लोगों के हृदय में किसी के विरुद्ध कुछ हो, तो उन्हें क्षमा कर दीजिए, जिससे आपके स्वर्गीय पिता भी आपके पाप क्षमा कर दें.