सामग्री पर जाएं

मत्ती 9:18 - सभी संस्करणों की तुलना करें

मत्ती 9:18 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

येशु उन से ये बातें कह ही रहे थे कि एक अधिकारी आया। उसने येशु के सामने घुटने टेक कर यह कहा, “मेरी बेटी की अभी-अभी मृत्‍यु हुई है। फिर भी आप चल कर उस पर हाथ रखिए और वह जीवित हो जाएगी।”

मत्ती 9:18 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

वह उनसे ये बातें कह ही रहा था, कि देखो, एक सरदार ने आकर उसे प्रणाम किया और कहा, “मेरी पुत्री अभी मरी है, परन्तु चलकर अपना हाथ उस पर रख, तो वह जीवित हो जाएगी।”

मत्ती 9:18 HHBD (Hindi Holy Bible)

वह उन से ये बातें कह ही रहा था, कि देखो, एक सरदार ने आकर उसे प्रणाम किया और कहा मेरी पुत्री अभी मरी है; परन्तु चलकर अपना हाथ उस पर रख, तो वह जीवित हो जाएगी।

मत्ती 9:18 HERV (पवित्र बाइबल)

यीशु उन लोगों को जब ये बातें बता ही रहा था, तभी यहूदी आराधनालय का एक मुखिया उसके पास आया और उसके सामने झुक कर विनती करते हुए बोला, “अभी-अभी मेरी बेटी मर गयी है। तू चल कर यदि उस पर अपना हाथ रख दे तो वह फिर से जी उठेगी।”

मत्ती 9:18 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

वह उनसे ये बातें कह ही रहा था, कि एक सरदार ने आकर उसे प्रणाम किया और कहा, “मेरी पुत्री अभी मरी है; परन्तु चलकर अपना हाथ उस पर रख, तो वह जीवित हो जाएगी।”

मत्ती 9:18 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

जब येशु उन लोगों से इन विषयों पर बातचीत कर रहे थे, यहूदी सभागृह के एक अधिकारी उनके पास आए और उनके सामने झुककर विनती करने लगे, “कुछ देर पहले ही मेरी पुत्री की मृत्यु हुई है. आप कृपया आकर उन पर हाथ रख दीजिए और वह जीवित हो जाएंगी.”