सामग्री पर जाएं

मत्ती 8:2 - सभी संस्करणों की तुलना करें

मत्ती 8:2 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

उस समय एक कुष्‍ठरोगी उनके पास आया और उसने यह कहते हुए उन्‍हें दण्‍डवत किया, “प्रभु! आप चाहें तो मुझे शुद्ध कर सकते हैं।”

मत्ती 8:2 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

और देखो, एक कोढ़ी ने पास आकर उसे प्रणाम किया और कहा, “हे प्रभु, यदि तू चाहे, तो मुझे शुद्ध कर सकता है।”

मत्ती 8:2 HHBD (Hindi Holy Bible)

और देखो, एक कोढ़ी ने पास आकर उसे प्रणाम किया और कहा; कि हे प्रभु यदि तू चाहे, तो मुझे शुद्ध कर सकता है।

मत्ती 8:2 HERV (पवित्र बाइबल)

वहीं एक कोढ़ी भी था। वह यीशु के पास आया और उसके सामने झुक कर बोला, “प्रभु, यदि तू चाहे तो मुझे ठीक कर सकता है।”

मत्ती 8:2 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

और, एक कोढ़ी ने पास आकर उसे प्रणाम किया और कहा, “हे प्रभु यदि तू चाहे, तो मुझे शुद्ध कर सकता है।”

मत्ती 8:2 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

एक कोढ़ के रोगी ने उनके सामने झुककर उनसे विनती करके कहा, “प्रभु, यदि आप चाहें तो मुझे शुद्ध कर सकते हैं.”