मत्ती 4:19-20 - Compare All Versions

मत्ती 4:19-20 HERV (पवित्र बाइबल)

यीशु ने उनसे कहा, “मेरे पीछे चले आओ, मैं तुम्हें सिखाऊँगा कि लोगों के लिये मछलियाँ पकड़ने के बजाय मनुष्य रूपी मछलियाँ कैसे पकड़ी जाती हैं।” उन्होंने तुरंत अपने जाल छोड़ दिये और उसके पीछे हो लिये।

मत्ती 4:19-20 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

येशु ने उन से कहा, “मेरे पीछे आओ। मैं तुम्‍हें मनुष्‍यों के मछुए बनाऊंगा।” वे तुरन्‍त अपने जाल छोड़ कर उनके पीछे हो लिये।

मत्ती 4:19-20 HHBD (Hindi Holy Bible)

और उन से कहा, मेरे पीछे चले आओ, तो मैं तुम को मनुष्यों के पकड़ने वाले बनाऊंगा। वे तुरन्त जालों को छोड़कर उसके पीछे हो लिए।

मत्ती 4:19-20 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

यीशु ने उन से कहा, “मेरे पीछे चले आओ, तो मैं तुम को मनुष्यों के पकड़नेवाले बनाऊँगा।” वे तुरन्त जालों को छोड़कर उसके पीछे हो लिए।

मत्ती 4:19-20 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

और उनसे कहा, “मेरे पीछे चले आओ, तो मैं तुम को मनुष्यों के पकड़नेवाले बनाऊँगा।” वे तुरन्त जालों को छोड़कर उसके पीछे हो लिए।

मत्ती 4:19-20 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

येशु ने उनसे कहा, “मेरा अनुसरण करिये—मैं आप लोगों को मनुष्यों के मछुआरे बनाऊंगा.” वे उसी क्षण अपने जाल छोड़कर येशु का अनुसरण करने लगे.