Skip to content
बाइबल ऐप लोगो

मत्ती 3:7 - सभी संस्करणों की तुलना करें

मत्ती 3:7 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

बहुत से फरीसियों और सदूकियों को बपतिस्‍मा के लिए आते देख कर योहन ने उन से कहा, “साँप के बच्‍चो! किसने तुम लोगों को परमेश्‍वर के आने वाले कोप से भागने के लिए सचेत कर दिया?

मत्ती 3:7 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

जब उसने बहुत से फरीसियों और सदूकियों को बपतिस्मा के लिए अपने पास आते देखा, तो उनसे कहा, “हे साँप के बच्‍चो, तुम्हें किसने जता दिया कि आनेवाले क्रोध से भागो?

मत्ती 3:7 HHBD (Hindi Holy Bible)

जब उस ने बहुतेरे फरीसियों और सदूकियों को बपतिस्मा के लिये अपने पास आते देखा, तो उन से कहा, कि हे सांप के बच्चों तुम्हें किस ने जता दिया, कि आने वाले क्रोध से भागो?

मत्ती 3:7 HERV (पवित्र बाइबल)

जब उसने देखा कि बहुत से फ़रीसी और सदूकी उसके पास बपतिस्मा लेने आ रहे हैं तो वह उनसे बोला, “ओ, साँप के बच्चों! तुम्हें किसने चेता दिया है कि तुम प्रभु के भावी क्रोध से बच निकलो?

मत्ती 3:7 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

जब उसने बहुत से फरीसियों और सदूकियों को बपतिस्मा के लिये अपने पास आते देखा, तो उनसे कहा, “हे साँप के बच्चों, तुम्हें किसने चेतावनी दी कि आनेवाले क्रोध से भागो?

मत्ती 3:7 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

जब योहन ने देखा कि अनेक फ़रीसी और सदूकी बापतिस्मा लेने आ रहे हैं, तो उन्होंने उनकी उलाहना करते हुए कहा, “विषैले सांपों की संतान! समीप आ रहे क्रोध से भागने की चेतावनी आप लोगों को किनने दे दी?