मत्ती 28:19-20 - Compare All Versions
मत्ती 28:19-20 HERV (पवित्र बाइबल)
सो, जाओ और सभी देशों के लोगों को मेरा अनुयायी बनाओ। तुम्हें यह काम परम पिता के नाम में, पुत्र के नाम में और पवित्र आत्मा के नाम में, उन्हें बपतिस्मा देकर पूरा करना है। वे सभी आदेश जो मैंने तुम्हें दिये हैं, उन्हें उन पर चलना सिखाओ। और याद रखो इस सृष्टि के अंत तक मैं सदा तुम्हारे साथ रहूँगा।”
मत्ती 28:19-20 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए तुम जा कर सब जातियों को शिष्य बनाओ और उन्हें पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम पर बपतिस्मा दो। मैंने तुम्हें जो-जो आदेश दिये हैं, उन सबका पालन करना उन्हें सिखाओ। देखो, मैं संसार के अन्त तक सदा तुम्हारे साथ हूँ।”
मत्ती 28:19-20 HHBD (Hindi Holy Bible)
इसलिये तुम जाकर सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ और उन्हें पिता और पुत्र और पवित्रआत्मा के नाम से बपतिस्मा दो। और उन्हें सब बातें जो मैं ने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ: और देखो, मैं जगत के अन्त तक सदैव तुम्हारे संग हूं॥
मत्ती 28:19-20 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये तुम जाओ, सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ; और उन्हें पिता, और पुत्र, और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो, और उन्हें सब बातें जो मैं ने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ : और देखो, मैं जगत के अन्त तक सदा तुम्हारे संग हूँ।”
मत्ती 28:19-20 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए तुम जाकर सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ; और उन्हें पिता, और पुत्र, और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो, और उन्हें सब बातें जो मैंने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ और देखो, मैं जगत के अन्त तक सदैव तुम्हारे संग हूँ।”
मत्ती 28:19-20 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये यहां से जाते हुए आप लोग समस्त राष्ट्र के लोगों को मेरे शिष्य बनाइए और उन्हें पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम में बापतिस्मा दीजिए. मेरे द्वारा आप लोगों को दिए गए इन सभी आदेशों का पालन करने की शिक्षा उन्हें दीजिए. याद रखिए: जगत के अंत तक मैं हमेशा आप लोगों के साथ हूं.”