मत्ती 24:9-14 - Compare All Versions

मत्ती 24:9-14 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

“उस समय लोग तुम्‍हें पकड़वा कर घोर यन्‍त्रणा देंगे और मार डालेंगे। मेरे नाम के कारण सब जातियाँ तुम से घृणा करेंगी। उन दिनों बहुत-से विश्‍वासियों के विश्‍वास का पतन होगा! वे एक दूसरे को पकड़वाएँगे और एक दूसरे से घृणा करेंगे। बहुत-से झूठे नबी प्रकट होंगे और बहुतों को बहकाएँगे। अधर्म बढ़ने से लोगों में प्रेम-भाव घट जाएगा, किन्‍तु जो अन्‍त तक स्‍थिर रहेगा, वही बचाया जाएगा। राज्‍य का यह शुभ समाचार सारे संसार में सुनाया जाएगा, जिससे सब राष्‍ट्रों को इसकी साक्षी मिले; और तब अन्‍त आ जाएगा।

मत्ती 24:9-14 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

तब वे क्लेश देने के लिये तुम्हें पकड़वाएँगे, और तुम्हें मार डालेंगे, और मेरे नाम के कारण सब जातियों के लोग तुम से बैर रखेंगे। तब बहुत से ठोकर खाएँगे, और एक दूसरे को पकड़वाएँगे, और एक दूसरे से बैर रखेंगे। बहुत से झूठे भविष्यद्वक्‍ता उठ खड़े होंगे, और बहुतों को भरमाएँगे। अधर्म के बढ़ने से बहुतों का प्रेम ठण्डा पड़ जाएगा, परन्तु जो अन्त तक धीरज धरे रहेगा, उसी का उद्धार होगा। और राज्य का यह सुसमाचार सारे जगत में प्रचार किया जाएगा, कि सब जातियों पर गवाही हो, तब अन्त आ जाएगा।

मत्ती 24:9-14 HHBD (Hindi Holy Bible)

तब वे क्लेश दिलाने के लिये तुम्हें पकड़वाएंगे, और तुम्हें मार डालेंगे और मेरे नाम के कारण सब जातियों के लोग तुम से बैर रखेंगे। तब बहुतेरे ठोकर खाएंगे, और एक दूसरे से बैर रखेंगे। और बहुत से झूठे भविष्यद्वक्ता उठ खड़े होंगे, और बहुतों को भरमाएंगे। और अधर्म के बढ़ने से बहुतों का प्रेम ठण्डा हो जाएगा। परन्तु जो अन्त तक धीरज धरे रहेगा, उसी का उद्धार होगा। और राज्य का यह सुसमाचार सारे जगत में प्रचार किया जाएगा, कि सब जातियों पर गवाही हो, तब अन्त आ जाएगा॥

मत्ती 24:9-14 HERV (पवित्र बाइबल)

“उस समय वे तुम्हें दण्ड दिलाने के लिए पकड़वायेंगे, और वे तुम्हें मरवा डालेंगे। क्योंकि तुम मेरे शिष्य हो, सभी जातियों के लोग तुमसे घृणा करेंगे। उस समय बहुत से लोगों का मोह टूट जायेगा और विश्वास डिग जायेगा। वे एक दूसरे को अधिकारियों के हाथों सौंपेंगे और परस्पर घृणा करेंगे। बहुत से झूठे नबी उठ खड़े होंगे और लोगों को ठगेंगे। क्योंकि अधार्मिकता बढ़ जायेगी सो बहुत से लोगों का प्रेम ठंडा पड़ जायेगा। किन्तु जो अंत तक टिका रहेगा उसका उद्धार होगा। स्वर्ग के राज्य का यह सुसमाचार समस्त विश्व में सभी जातियों को साक्षी के रूप में सुनाया जाएगा और तभी अन्त आएगा।

मत्ती 24:9-14 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

तब वे क्लेश दिलाने के लिये तुम्हें पकड़वाएँगे, और तुम्हें मार डालेंगे और मेरे नाम के कारण सब जातियों के लोग तुम से बैर रखेंगे। तब बहुत सारे ठोकर खाएँगे, और एक दूसरे को पकड़वाएँगे और एक दूसरे से बैर रखेंगे। बहुत से झूठे भविष्यद्वक्ता उठ खड़े होंगे, और बहुतों को बहकाएँगे। और अधर्म के बढ़ने से बहुतों का प्रेम ठंडा हो जाएगा। परन्तु जो अन्त तक धीरज धरे रहेगा, उसी का उद्धार होगा। और राज्य का यह सुसमाचार सारे जगत में प्रचार किया जाएगा, कि सब जातियों पर गवाही हो, तब अन्त आ जाएगा।

मत्ती 24:9-14 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

“तब वे आप लोगों को क्लेश देने के लिए पकड़वाएंगे और आप लोगों की हत्या कर देंगे क्योंकि मेरे कारण आप लोग सभी देशों की घृणा के पात्र बन जाएंगे. इसी समय अनेक लोग विश्वास से हट जाएंगे तथा त्याग देंगे, वे एक दूसरे से विश्वासघात करेंगे, वे एक दूसरे से घृणा करने लगेंगे. अनेक झूठे भविष्यवक्ता उठ खड़े होंगे. वे अनेक लोगों को भरमा देंगे. अधर्म के बढ़ने के कारण अधिकांश का प्रेम ठंडा पड़ता जाएगा; किंतु बचाव उन्हीं का होगा, जो अंतिम क्षण तक विश्वास में स्थिर रहेंगे. पूरे जगत में सारे राष्ट्रों के लिए प्रमाण के तौर पर राज्य के विषय में सुसमाचार का प्रचार किया जाएगा और तब जगत का अंत हो जाएगा.