मत्ती 21:2 - Compare All Versions

मत्ती 21:2 HERV (पवित्र बाइबल)

यह आदेश “देकर भेजा कि अपने ठीक सामने के गाँव में जाओ और वहाँ जाते ही तुम्हें एक गधी बँधी मिलेगी। उसके साथ उसका बच्चा भी होगा। उन्हें बाँध कर मेरे पास ले आओ।

मत्ती 21:2 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

“सामने के गाँव में जाओ। वहाँ पहुँचते ही तुम्‍हें खूंटे से बंधी हुई एक गदही मिलेगी और उसके साथ उसका एक बछेरू होगा। उन्‍हें खोल कर मेरे पास ले आओ।

मत्ती 21:2 HHBD (Hindi Holy Bible)

कि अपने साम्हने के गांव में जाओ, वहां पंहुचते ही एक गदही बन्धी हुई, और उसके साथ बच्चा तुम्हें मिलेगा; उन्हें खोलकर, मेरे पास ले आओ।

मत्ती 21:2 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

“सामने के गाँव में जाओ। वहाँ पहुँचते ही एक गदही बँधी हुई, और उसके साथ बच्‍चा तुम्हें मिलेगा। उन्हें खोलकर मेरे पास ले आओ।

मत्ती 21:2 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

“अपने सामने के गाँव में जाओ, वहाँ पहुँचते ही एक गदही बंधी हुई, और उसके साथ बच्चा तुम्हें मिलेगा; उन्हें खोलकर, मेरे पास ले आओ।

मत्ती 21:2 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

“सामने गांव में जाइए. वहां पहुंचते ही आप लोगों को एक गधी बंधी हुई दिखाई देगी. उसके साथ उसका बच्चा भी होगा. उन्हें खोलकर मेरे पास ले आइए.