सामग्री पर जाएं

मत्ती 18:8 - सभी संस्करणों की तुलना करें

मत्ती 18:8 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

“यदि तुम्‍हारा हाथ अथवा तुम्‍हारा पैर तुम्‍हारे लिए पाप का कारण बनता है, तो उसे काट कर फेंक दो। अच्‍छा यही है कि तुम लूले अथवा लंगड़े हो कर जीवन में प्रवेश करो, किन्‍तु दोनों हाथों अथवा दोनों पैरों के रहते अनन्‍त आग में न डाले जाओ।

मत्ती 18:8 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

“यदि तेरा हाथ या तेरा पाँव तुझे ठोकर खिलाए, तो उसे काटकर फेंक दे; टुण्डा या लंगड़ा होकर जीवन में प्रवेश करना तेरे लिये इससे भला है कि दो हाथ या दो पाँव रहते हुए तू अनन्त आग में डाला जाए।

मत्ती 18:8 HHBD (Hindi Holy Bible)

यदि तेरा हाथ या तेरा पांव तुझे ठोकर खिलाए, तो काटकर फेंक दे; टुण्डा या लंगड़ा होकर जीवन में प्रवेश करना तेरे लिये इस से भला है, कि दो हाथ या दो पांव रहते हुए तू अनन्त आग में डाला जाए।

मत्ती 18:8 HERV (पवित्र बाइबल)

“इसलिए यदि तेरा हाथ या तेरा पैर तेरे लिए बाधा बने तो उसे काट फेंक, क्योंकि स्वर्ग में बिना हाथ या बिना पैर के अनन्त जीवन में प्रवेश करना तेरे लिए अधिक अच्छा है; बजाये इसके कि दोनों हाथों और दोनों पैरों समेत तुझे नरक की कभी न बुझने वाली आग में डाल दिया जाये।

मत्ती 18:8 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

“यदि तेरा हाथ या तेरा पाँव तुझे ठोकर खिलाए, तो काटकर फेंक दे; टुण्डा या लँगड़ा होकर जीवन में प्रवेश करना तेरे लिये इससे भला है, कि दो हाथ या दो पाँव रहते हुए तू अनन्त आग में डाला जाए।

मत्ती 18:8 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

यदि आपका हाथ या आपका पांव आप लोगों के लिए ठोकर लगने का कारण बनता है तो उसे काटकर फेंक दीजिए. आपके लिए भला यही होगा कि आप एक अपंग या लंगड़े के रूप में जीवन में प्रवेश करें—बजाय इसके कि आप दोनों हाथों और दोनों पांवों के साथ अनंत आग में झोंके जाएं.