मत्ती 18:12 - Compare All Versions
मत्ती 18:12 HERV (पवित्र बाइबल)
“बता तू क्या सोचता है? यदि किसी के पास सौ भेड़ें हों और उनमें से एक भटक जाये तो क्या वह दूसरी निन्यानवें भेड़ों को पहाड़ी पर ही छोड़ कर उस एक खोई भेड़ को खोजने नहीं जाएगा?
मत्ती 18:12 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“तुम्हारा क्या विचार है? यदि किसी के पास एक सौ भेड़ें हों और उन में से एक भेड़ भटक जाए, तो क्या वह उन निन्यानबे भेड़ों को पहाड़ी पर छोड़कर उस भटकी हुई भेड़ को खोजने नहीं जाएगा?
मत्ती 18:12 HHBD (Hindi Holy Bible)
तुम क्या समझते हो यदि किसी मनुष्य की सौ भेड़ें हों, और उन में से एक भटक जाए, तो क्या निन्नानवे को छोड़कर, और पहाड़ों पर जाकर, उस भटकी हुई को न ढूंढ़ेगा?
मत्ती 18:12 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“तुम क्या सोचते हो? यदि किसी मनुष्य की सौ भेड़ें हों, और उनमें से एक भटक जाए, तो क्या वह निन्यानबे को छोड़कर, और पहाड़ों पर जाकर, उस भटकी हुई को न ढूँढ़ेगा?
मत्ती 18:12 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“तुम क्या समझते हो? यदि किसी मनुष्य की सौ भेड़ें हों, और उनमें से एक भटक जाए, तो क्या निन्यानवे को छोड़कर, और पहाड़ों पर जाकर, उस भटकी हुई को न ढूँढ़ेगा?
मत्ती 18:12 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)
“क्या विचार है आप लोगों का? यदि किन्हीं व्यक्ति के पास सौ भेड़ें हों और उनमें से एक भटक जाए तो क्या वह निन्यानवे को वहीं पहाड़ियों पर छोड़ उसको खोजने न निकलेगा, जो भटक गई है?