सामग्री पर जाएं

मत्ती 10:26 - सभी संस्करणों की तुलना करें

मत्ती 10:26 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

“इसलिए उन से नहीं डरो। ऐसा कुछ भी गुप्‍त नहीं है, जो प्रकाश में नहीं लाया जाएगा और ऐसा कुछ भी छिपा हुआ नहीं है, जो प्रकट नहीं किया जाएगा।

मत्ती 10:26 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

“इसलिये मनुष्यों से मत डरना; क्योंकि कुछ ढँका नहीं जो खोला न जाएगा, और न कुछ छिपा है जो जाना न जाएगा।

मत्ती 10:26 HHBD (Hindi Holy Bible)

सो उन से मत डरना, क्योंकि कुछ ढपा नहीं, जो खोला न जाएगा; और न कुछ छिपा है, जो जाना न जाएगा।

मत्ती 10:26 HERV (पवित्र बाइबल)

“इसलिये उनसे डरना मत क्योंकि जो कुछ छिपा है, सब उजागर होगा। और हर वह वस्तु जो गुप्त है, प्रकट की जायेगी।

मत्ती 10:26 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

“इसलिए उनसे मत डरना, क्योंकि कुछ ढँका नहीं, जो खोला न जाएगा; और न कुछ छिपा है, जो जाना न जाएगा।

मत्ती 10:26 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

“इसलिये उनसे भयभीत मत होइए क्योंकि ऐसा कुछ भी छुपा नहीं, जिसे खोला न जाएगा या ऐसा कोई रहस्य नहीं, जिसे प्रकट न किया जाएगा.