लूकस 23:34 - Compare All Versions

लूकस 23:34 HERV (पवित्र बाइबल)

इस पर यीशु बोला, “हे परम पिता, इन्हें क्षमा करना क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं।” फिर उन्होंने पासा फेंक कर उसके कपड़ों का बटवारा कर लिया।

लूकस 23:34 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

[येशु ने कहा, “पिता! इन्‍हें क्षमा कर, क्‍योंकि ये नहीं जानते कि क्‍या कर रहे हैं।”] तब उन्‍होंने चििट्ठयाँ डाल कर येशु के वस्‍त्र आपस में बाँट लिये।

लूकस 23:34 HHBD (Hindi Holy Bible)

तब यीशु ने कहा; हे पिता, इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये नहीं जानते कि क्या कर रहें हैं और उन्होंने चिट्ठियां डालकर उसके कपड़े बांट लिए।

लूकस 23:34 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

तब यीशु ने कहा, “हे पिता, इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये जानते नहीं कि क्या कर रहे हैं।” और उन्होंने चिट्ठियाँ डालकर उसके कपड़े बाँट लिए।

लूकस 23:34 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

तब यीशु ने कहा, “हे पिता, इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये जानते नहीं कि क्या कर रहें हैं?” और उन्होंने चिट्ठियाँ डालकर उसके कपड़े बाँट लिए। (1 पत. 3:9, प्रका. 7:60, यशा. 53:12, भज. 22:18)

लूकस 23:34 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

प्रभु येशु ने प्रार्थना की, “पिता, इनको क्षमा कर दीजिए क्योंकि इन्हें यह पता ही नहीं कि ये क्या कर रहे हैं.” उन्होंने पासा फेंककर प्रभु येशु के वस्त्र आपस में बांट लिए.