लूकस 11:34 - Compare All Versions

लूकस 11:34 HERV (पवित्र बाइबल)

तुम्हारी देह का दीपक तुम्हारी आँखें हैं, सो यदि आँखें साफ हैं तो सारी देह प्रकाश से भरी है किन्तु, यदि ये बुरी हैं तो तुम्हारी देह अंधकारमय हो जाती है।

लूकस 11:34 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

तुम्‍हारी आँख तुम्‍हारे शरीर का दीपक है। यदि तुम्‍हारी आँखें अच्‍छी हैं, तो तुम्‍हारा सारा शरीर भी प्रकाशमान है। किन्‍तु यदि वे खराब हो जाएँ, तो तुम्‍हारा शरीर भी अंधकारमय है।

लूकस 11:34 HHBD (Hindi Holy Bible)

तेरे शरीर का दीया तेरी आंख है, इसलिये जब तेरी आंख निर्मल है, तो तेरा सारा शरीर भी उजियाला है; परन्तु जब वह बुरी है, तो तेरा शरीर भी अन्धेरा है।

लूकस 11:34 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

तेरे शरीर का दीया तेरी आँख है, इसलिये जब तेरी आँख निर्मल है तो तेरा सारा शरीर भी उजियाला है; परन्तु जब वह बुरी है तो तेरा शरीर भी अन्धेरा है।

लूकस 11:34 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

तेरे शरीर का दीया तेरी आँख है, इसलिए जब तेरी आँख निर्मल है, तो तेरा सारा शरीर भी उजियाला है; परन्तु जब वह बुरी है, तो तेरा शरीर भी अंधेरा है।

लूकस 11:34 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

तुम्हारे शरीर का दीपक तुम्हारी आंख हैं. यदि तुम्हारी आंख निरोगी हैं, तुम्हारा सारा शरीर उजियाला होगा किंतु यदि तुम्हारी आंखें रोगी हैं, तो तुम्हारा शरीर भी अंधियारा होगा.