लूकस 1:39-40 - Compare All Versions

लूकस 1:39-40 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

उन दिनों मरियम उठी और पहाड़ी क्षेत्र में यहूदा प्रदेश के एक नगर को शीघ्रता से गई। उसने जकर्याह के घर में प्रवेश कर एलीशेबा का अभिवादन किया।

लूकस 1:39-40 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

उन दिनों में मरियम उठकर शीघ्र ही पहाड़ी देश में यहूदा के एक नगर को गई, और जकरयाह के घर में जाकर इलीशिबा को नमस्कार किया।

लूकस 1:39-40 HHBD (Hindi Holy Bible)

उन दिनों में मरियम उठकर शीघ्र ही पहाड़ी देश में यहूदा के एक नगर को गई। और जकरयाह के घर में जाकर इलीशिबा को नमस्कार किया।

लूकस 1:39-40 HERV (पवित्र बाइबल)

उन्हीं दिनों मरियम तैयार होकर तुरन्त यहूदिया के पहाड़ी प्रदेश में स्थित एक नगर को चल दी। फिर वह जकरयाह के घर पहुँची और उसने इलीशिबा को अभिवादन किया।

लूकस 1:39-40 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

उन दिनों में मरियम उठकर शीघ्र ही पहाड़ी देश में यहूदा के एक नगर को गई। और जकर्याह के घर में जाकर एलीशिबा को नमस्कार किया।

लूकस 1:39-40 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

मरियम तुरंत यहूदाह प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र के एक नगर को चली गईं. वहां उन्होंने ज़करयाह के घर पर जाकर एलिज़ाबेथ को नमस्कार किया.

शेयर
लूकस 1 HCV