लेवीय व्‍यवस्‍था 26:14-21 - Compare All Versions

लेवीय व्‍यवस्‍था 26:14-21 HERV (पवित्र बाइबल)

“किन्तु यदि तुम मेरी आज्ञा का पालन नहीं करोगे और मेरे ये सब आदेश नहीं मानोगे तो ये बुरी बातें होंगी। यदि तुम मेरे नियमों और आदेशों को मानना अस्वीकार करते हो तो तुमने मेरी वाचा को तोड़ दिया है। यदि तुम ऐसा करते हो तो मैं ऐसा करूँगा कि तुम्हारा भयंकर अनिष्ट होगा। मैं तुमको असाध्य रोग और तीव्र ज्वर लगाऊँगा वे तुम्हारी आँखे कठर करेंगे और तुम्हारा जीवन ले लेंगे। जब तुम अपने बीज बोओगे तो तुम्हें सफलता नहीं मिलेगी। तुम्हारी पैदावार तुम्हारे शुत्र खाएंगे। मैं तुम्हारे विरुद्ध होऊँगा, अत: तुम्हारे शत्रु तुमको हराएँगे। वे शत्रु तुमसे घृणा करेंगे और तुम्हारे ऊपर शासन करेंगे। तुम तब भी भागोगे जब तुम्हारा पीछा कोई न कर रहा होगा। “यदि इस के बाद भी तुम मेरी आज्ञा पालन नहीं करते हो तो मैं तुम्हारे पापों के लिए सात गुना अधिक दण्ड दूँगा। मैं उन बड़े नगरों को भी नष्ट करूँगा जो तुम्हें गर्वीला बनाते हैं। आकाश वर्षा नहीं देगा और धरती पैदावार नहीं उत्पन्न करेगी। तुम कठोर परिश्रम करोगे, किन्तु इससे कुछ भी नहीं होगा। तुम्हारी भूमि में कोई पैदावार नहीं होगी और तुम्हारे पेड़ों पर फल नहीं आएंगे। “यदि तब भी तुम मेरे विरुद्ध जाते हो और मेरी आज्ञा का पालन करना अस्वीकार करते हो तो मैं सात गुना कठोरता से मारूँगा। जितना अधिक पाप करोगे उतना अधिक दण्ड पाओगे।

लेवीय व्‍यवस्‍था 26:14-21 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

‘परन्‍तु यदि तुम मेरी बात नहीं सुनोगे, और इन सब आज्ञाओं का पालन नहीं करोगे; यदि तुम मेरी संविधियों की अवहेलना करोगे; यदि तुम्‍हारे प्राण मेरे न्‍याय-सिद्धान्‍तों से घृणा करेंगे जिससे तुम मेरी आज्ञाओं का पालन न करो और मेरे विधान को तोड़ो, तो मैं तुम्‍हारे साथ यह व्‍यवहार करूंगा : तुम पर आतंक ढाहूंगा, तुम्‍हें क्षय रोग और ऐसे ज्‍वर से पीड़ित करूंगा जिसके कारण आंखें धंस जातीं और प्राण मुरझा जाते हैं। तुम्‍हारा बीज बोना व्‍यर्थ होगा; क्‍योंकि तुम्‍हारे शत्रु ही उनको खाएंगे। मैं तुमसे विमुख होऊंगा, जिससे तुम अपने शत्रुओं के सम्‍मुख हार जाओगे। जिनसे घृणा करते हो, वे ही तुम पर शासन करेंगे। तुम्‍हारा पीछा करने वाला कोई न होगा, फिर भी तुम भागते जाओगे। यदि इन विपत्तियों के होने पर भी तुम मेरी बात नहीं सुनोगे, तो मैं तुम्‍हारे पाप के कारण तुम्‍हें सात गुना ताड़ित करूंगा। तुम्‍हारे बल के गर्व को चूर-चूर करूंगा। तुम्‍हारे आकाश को लोहे के समान सख्‍त तथा तुम्‍हारी भूमि को पीतल के सदृश कठोर बना दूंगा और वर्षा नहीं होगी। तब भूमि पर तुम्‍हारा सम्‍पूर्ण परिश्रम व्‍यर्थ हो जाएगा; क्‍योंकि भूमि अपनी उपज न उपजाएगी और न मैदान के वृक्षों के फल लगेंगे। ‘यदि तुम मेरे विरुद्ध चलते रहोगे और मेरी बात पर ध्‍यान नहीं दोगे, तो तुम्‍हारे पाप से सात गुना महामारी तुम पर भेजूंगा।

लेवीय व्‍यवस्‍था 26:14-21 HHBD (Hindi Holy Bible)

यदि तुम मेरी न सुनोगे, और इन सब आज्ञाओं को न मानोगे, और मेरी विधियों को निकम्मा जानोगे, और तुम्हारी आत्मा मेरे निर्णयों से घृणा करे, और तुम मेरी सब आज्ञाओं का पालन न करोगे, वरन मेरी वाचा को तोड़ोगे, तो मैं तुम से यह करूंगा; अर्थात मैं तुम को बेचैन करूंगा, और क्षयरोग और ज्वर से पीड़ित करूंगा, और इनके कारण तुम्हारी आंखे धुंधली हो जाएंगी, और तुम्हारा मन अति उदास होगा। और तुम्हारा बीच बोना व्यर्थ होगा, क्योंकि तुम्हारे शत्रु उसकी उपज खा लेंगे; और मैं भी तुम्हारे विरुद्ध हो जाऊंगा, और तुम अपने शत्रुओं से हार जाओगे; और तुम्हारे बैरी तुम्हारे ऊपर अधिकार करेंगे, और जब कोई तुम को खदेड़ता भी न होगा तब भी तुम भागोगे। और यदि तुम इन बातों के उपरान्त भी मेरी न सुनो, तो मैं तुम्हारे पापों के कारण तुम्हें सातगुणी ताड़ना और दूंगा, और मैं तुम्हारे बल का घमण्ड तोड़ डालूंगा, और तुम्हारे लिये आकाश को मानो लोहे का और भूमि को मानो पीतल की बना दूंगा; और तुम्हारा बल अकारथ गंवाया जाएगा, क्योंकि तुम्हारी भूमि अपनी उपज न उपजाएगी, और मैदान के वृक्ष अपने फल न देंगे। और यदि तुम मेरे विरुद्ध चलते ही रहो, और मेरा कहना न मानों, तो मैं तुम्हारे पापों के अनुसार तुम्हारे ऊपर और सातगुणा संकट डालूंगा।

लेवीय व्‍यवस्‍था 26:14-21 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

“यदि तुम मेरी न सुनोगे, और इन सब आज्ञाओं को न मानोगे, और मेरी विधियों को निकम्मा जानोगे, और तुम्हारी आत्मा मेरे निर्णयों से घृणा करे, और तुम मेरी सब आज्ञाओं का पालन न करोगे, वरन् मेरी वाचा को तोड़ोगे, तो मैं तुम से यह करूँगा; अर्थात् मैं तुम को बेचैन करूँगा, और क्षयरोग और ज्‍वर से पीड़ित करूँगा, और इनके कारण तुम्हारी आँखें धुंधली हो जाएँगी, और तुम्हारा मन अति उदास होगा। और तुम्हारा बीज बोना व्यर्थ होगा, क्योंकि तुम्हारे शत्रु उसकी उपज खा लेंगे; और मैं भी तुम्हारे विरुद्ध हो जाऊँगा, और तुम अपने शत्रुओं से हार जाओगे; और तुम्हारे बैरी तुम्हारे ऊपर अधिकार करेंगे, और जब कोई तुम को खदेड़ता भी न होगा तब भी तुम भागोगे। और यदि तुम इन बातों के उपरान्त भी मेरी न सुनो, तो मैं तुम्हारे पापों के कारण तुम्हें सातगुणी ताड़ना और दूँगा, और मैं तुम्हारे बल का घमण्ड तोड़ डालूँगा, और तुम्हारे लिये आकाश को मानो लोहे का और भूमि को मानो पीतल की बना दूँगा; और तुम्हारा बल अकारथ गँवाया जाएगा, क्योंकि तुम्हारी भूमि अपनी उपज न उपजाएगी, और मैदान के वृक्ष अपने फल न देंगे। “यदि तुम मेरे विरुद्ध चलते ही रहो, और मेरा कहना न मानो, तो मैं तुम्हारे पापों के अनुसार तुम्हारे ऊपर और सातगुणा संकट डालूँगा।

लेवीय व्‍यवस्‍था 26:14-21 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

“यदि तुम मेरी न सुनोगे, और इन सब आज्ञाओं को न मानोगे, और मेरी विधियों को निकम्मा जानोगे, और तुम्हारी आत्मा मेरे निर्णयों से घृणा करे, और तुम मेरी सब आज्ञाओं का पालन न करोगे, वरन् मेरी वाचा को तोड़ोगे, तो मैं तुम से यह करूँगा; अर्थात् मैं तुम को बेचैन करूँगा, और क्षयरोग और ज्वर से पीड़ित करूँगा, और इनके कारण तुम्हारी आँखें धुंधली हो जाएँगी, और तुम्हारा मन अति उदास होगा। और तुम्हारा बीज बोना व्यर्थ होगा, क्योंकि तुम्हारे शत्रु उसकी उपज खा लेंगे; और मैं भी तुम्हारे विरुद्ध हो जाऊँगा, और तुम अपने शत्रुओं से हार जाओगे; और तुम्हारे बैरी तुम्हारे ऊपर अधिकार करेंगे, और जब कोई तुम को खदेड़ता भी न होगा तब भी तुम भागोगे। और यदि तुम इन बातों के उपरान्त भी मेरी न सुनो, तो मैं तुम्हारे पापों के कारण तुम्हें सातगुना ताड़ना और दूँगा, और मैं तुम्हारे बल का घमण्ड तोड़ डालूँगा, और तुम्हारे लिये आकाश को मानो लोहे का और भूमि को मानो पीतल की बना दूँगा; और तुम्हारा बल अकारथ गँवाया जाएगा, क्योंकि तुम्हारी भूमि अपनी उपज न उपजाएगी, और मैदान के वृक्ष अपने फल न देंगे। “यदि तुम मेरे विरुद्ध चलते ही रहो, और मेरा कहना न मानो, तो मैं तुम्हारे पापों के अनुसार तुम्हारे ऊपर और सात गुणा संकट डालूँगा।

लेवीय व्‍यवस्‍था 26:14-21 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

“ ‘किंतु यदि आप लोग मेरी बात नहीं सुनेंगे और इन सारी आज्ञाओं का पालन नहीं करेंगे, यदि आप लोग मेरी विधियों को नकार देंगे; और आप लोगों के प्राण मेरे निर्णयों को इतना तुच्छ जानें कि आप लोग मेरी सारी आज्ञाओं का पालन करना ही छोड़ दें और इस प्रकार मेरी वाचा को तोड़ ही डालें, तो निश्चित ही मैं आप लोगों के साथ यह करूंगा कि मैं आप लोगों को अचानक ही आतंक, क्षय रोग और ज्वर-पीड़ित कर दूंगा, जिसके कारण आप लोगों की आंखें धुंधली हो जाएंगी तथा आप लोगों के प्राण मुरझा जाएंगे, आप लोगों का बीजारोपण भी व्यर्थ ही होगा क्योंकि आप लोगों के शत्रु इसको खा लेंगे. मैं आप लोगों के विरुद्ध हो जाऊंगा, जिससे आप लोगों के शत्रु आप लोगों को हरा देंगे और जो आप लोगों से घृणा करते हैं, वे आप लोगों पर शासन करेंगे. जब आप लोगों का पीछा कोई भी न कर रहा होगा, तब भी आप लोग भागते रहेंगे. “ ‘इतना सब होने पर भी यदि आप लोग मेरी आज्ञा नहीं मानेंगे, तो मैं आप लोगों को आप लोगों के पापों का सात गुणा दंड दूंगा. मैं आप लोगों के बल के घमण्ड को समाप्‍त कर दूंगा और आप लोगों के आकाश को लोहे के समान और आप लोगों की भूमि को कांसे के समान बना दूंगा. आप लोगों के द्वारा की गई मेहनत बेकार होगी क्योंकि आप लोगों की भूमि अपनी उपज पैदा न करेगी और न ही देश के वृक्ष अपना फल उत्पन्‍न करेंगे. “ ‘इतना होने पर भी यदि आप लोग अपना स्वभाव मेरे विरुद्ध ही रखेंगे और मेरी आज्ञा न मानेंगे, तो मैं आप लोगों के पापों के अनुसार आप लोगों पर महामारी में सात गुणा वृद्धि कर दूंगा.