अय्‍यूब 19:27 - Compare All Versions

अय्‍यूब 19:27 HERV (पवित्र बाइबल)

अपने लिये मैं परमेश्वर को स्वयं देखना चाहता हूँ। मैं चाहता हूँ कि स्वयं उसको अपनी आँखों से देखूँ न कि किसी दूसरे की आँखों से। मेरा मन मुझ में ही उतावला हो रहा है।

अय्‍यूब 19:27 HINCLBSI (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))

मेरा हृदय बेचैन है, कि मैं अपने पक्ष में परमेश्‍वर को खड़ा हुआ देखूँ। मेरी आँखें उसको विरोधी के रूप में नहीं, वरन् अपने पक्षकर्त्ता के रूप में देखने को विकल हैं।

अय्‍यूब 19:27 HHBD (Hindi Holy Bible)

उसका दर्शन मैं आप अपनी आंखों से अपने लिये करूंगा, और न कोई दूसरा। यद्यपि मेरा हृदय अन्दर ही अन्दर चूर चूर भी हो जाए, तौभी मुझ में तो धर्म का मूल पाया जाता है!

अय्‍यूब 19:27 HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))

उसका दर्शन मैं आप अपनी आँखों से अपने लिये करूँगा, और कोई दूसरा नहीं। यद्यपि मेरा हृदय अन्दर ही अन्दर चूर चूर भी हो जाए

अय्‍यूब 19:27 IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)

उसका दर्शन मैं आप अपनी आँखों से अपने लिये करूँगा, और न कोई दूसरा। यद्यपि मेरा हृदय अन्दर ही अन्दर चूर-चूर भी हो जाए

अय्‍यूब 19:27 HCV (सरल हिन्दी बाइबल)

जिन्हें मैं अपनी ही आंखों से देखूंगा, उन्हें अन्य किसी के नहीं, बल्कि मेरे ही नेत्र देखेंगे. मेरा मन अंदर ही अंदर उतावला हुआ जा रहा है!